राजनेता के बेटे की शादी में जमकर नाचे बॉलीवुड के लखन अनिल कपूर और सलमान खान

बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। कैटरीना कैफ विक्की कौशल, अंकिता लोखंडे और तेज पाल यादव की शादी के बाद प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी का जश्न शाही अंदाज में जयपुर में मनाया जा रहा है। इस शानदार शादी में बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े चेहरे शामिल हुए हैं।

यहां शिल्पा शेट्टी को उनकी फैमिली के साथ स्पॉट किया गया है, साथ ही सलमान खान और अनिल कपूर ने इस समारोह में शिरकत की है। इस बीच शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दबंग खान और बॉलीवुड के लखन डांस करते नजर आ रहे हैं। सलमान और अनिल कपूर के फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। आप भी देखें वीडियों...

सलमान खान जहां भी जाते हैं वहां धमाल मचा देते हैं। हाल में सलमान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल के बेटे की शादी में शामिल होने जयपुर पहुंचे। इस शादी के फंक्शन का एक वीडियो सामने आया है दरहसल सोशल मीडिया पर प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी के संगीत का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में सलमान खान, अनिल कपूर और शिल्पा शेट्टी झूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान दुल्हा-दुल्हन और शिल्पा शेट्टी के साथ जु्म्मे की रात का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया है। वह इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। सलमान खान जहा भी जाते हैं ऴह वहां वाह वाह लूट ही लेते हैं। सलमान खान का डांस देखकर उनके फैंस उनकी तारीफ करते थकते नहीं हैं। डांस करते सलमान खान को अनिल कपूर भी खूब चीयर कर रहे हैं। और आप तो जानते ही बॉलीवुड के लखन तनक धिन धा ना करें ऐसा तो हो ही नही सकता।

वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान नीले रंग के सूट में हैं और अनिल कपूर काले रंग के ड्रेस में हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी ऑरेंज रंग की आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में शिल्पा बेहद खूबशूरत नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- जानिए आयुष्मान खुराना को क्यो लगता था गे कम्युनिटी से डर, अभिनेता ने खुद किया खुलासा

salman_khan_anil.jpg

सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। कैटरीना सलमान जनवरी के दूसरे हफ्ते से नई दिल्ली में फिल्म के एक महत्वपूर्ण शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेंगे। ये शेड्यूल 15 दिन का होने वाला है जो एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरा होगा। सलमान खान के पास इस समय फिल्मों की लाइन लगी हुई है। टाइगर 3 के बाद वह कभी ईद कभी दिवाली में पूजा हेगड़े के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह किक 2 में जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आएंगे। हाल ही में एक्टर फिल्म अंतिम में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- जब आराध्या ने रणबीर कपूर को पापा समझकर लगा लिया था गले, ऐसा था अभिषेक बच्चन का रिएक्शन



https://ift.tt/3e6zUYB

https://ift.tt/3EcSQj3

No comments