Sonu Sood लगातार कर रहे हैं प्रवासी मजदूरों की मदद, Maharashtra का सीएम बनाने की उठी मांग
नई दिल्ली: देश में लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) की मार झेल रहे हैं तो वहीं प्रवासी मजदूर (Migrant Workers) भूख की मार सह रहे हैं। अपने घर जाने को बेताब हैं प्रवासी मजदूर। यही वजह है कि हजारों की संख्या में ये पैदल ही घर की ओर निकल पड़े हैं। लेकिन इनके लिए अगर कोई हीरो के रूप में सामने आकर खड़ा हुआ है तो वह हैं फिल्मों में विलेन का रोल करने वाले एक्टर सोनू सूद। सोनू सूद (Sonu Sood) दिन रात एक करके इन प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। इन्हें घर पहुंचाने का पूरा इंतजाम करवा रहे हैं वो भी खाने के साथ। इन दिनों सोनू सूद ट्विटर (Sonu Sood Tweet) पर काफी एक्टिव हैं। इसलिए नहीं कि ट्वीट कर मजदूरों की स्थिति पर दुख जता सकें। बल्कि मजदूरों व प्रवासियों की फरियाद सुन वह उनकी मदद कर रहे हैं। कोई भी सोनू सूद को मदद की गुहार लगाता है तो एक्टर तुरंत ही उसे जवाब देते हैं कि अब परेशानी खत्म हुई, तुम जल्द ही अपने घर पहुंचोगे।
https://ift.tt/3cXuvAN
https://ift.tt/3gioEZd
No comments