अंकल-आंटी तक पहुंची Swara Bhaskar और Ashok Pandit की ट्विटर वॉर, एक्ट्रेस ने कहा- आप इज्जत के लायक नहीं
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और फिल्ममेकर अशोक पंडित (Ashok Pandit) के बीच छिड़ी ट्विटर वॉर (Twitter War) बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में स्वरा भास्कर ने प्रवासी मजदूरों को फॉर्म भरने की जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया था जिसपर अशोक पंडित ने तंज कसते हुए कहा था कि आपने तो खुद काग़ज़ दिखाने से मना कर दिया और अब दूसरों से माँग रही हैं! इतनी जल्दी कैसे कोई पलट सकता है? चलिए कोई बात नहीं। देर आए दुरुस्त आए। इसके बाद ये मामला इतना बढ़ा कि स्वरा और अशोक की ट्वीट के जरिए जंग छिड़ी हुई है। साथ ही दोनों ने एक दूसरे को अंकल-आंटी जैसे शब्दों से नवाजा है। सोशल मीडिया पर ये ट्वीट्स खूब वायरल (Tweet) हो रहे हैं।
https://ift.tt/3d9Fac5
https://ift.tt/2yslGQB
No comments