www.republicbharat.info

जब Sapna Chaudhary और रवि किशन ने एक साथ स्टेज पर किया था डांस, वायरल हो रहा है वीडियो

नई दिल्ली: भोजपुरी गाने (Bhojpuri Songs) और हरियाणवी गाने (Harvanvi Songs) यूट्यूब पर अक्सर धमाल मचाते रहते हैं। भोजपुरी और हरियाणवी स्टार्स के गाने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल होते हैं। वहीं, हरियाणवी डांस क्वीन सपना चौधरी के डांस (Sapna Chaudhary Dance Video) वीडियो तो लोग हर मौसम में पसंद करते हैं। उनका एक और पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें खास ये है कि इस वीडियो में सपना अकेली डांस नहीं कर रही हैं बल्कि उनके साथ भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan)भी ठुमके लगा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के डांस वीडियोज़ की धूम रहती है। और अब उनका रवि किशन के साथ ये डांस वीडियो भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सपना और रवि इस वीडियो में हरियाणवी गाने 'यार तेरा चेतक पे चले (Yaar Tera Chetak Pe Chaale)' पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं। रवि किशन सपना के हर स्टेप को कॉपी कर डांस कर रहे हैं। इसी गाने पर सपना और रवि किशन ने ऐसी डांस परफॉरमेंस दी कि वहां मौजूद सभी लोग भी दोनों के साथ झूम उठे।

यह वीडियो किसी प्रोग्राम के स्टेज परफॉमेंस का है। आपको बता दें कि आज बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी। उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया। इसके बाद वह इतनी पॉपुलर हो गईं कि उन्होंने टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो 'बिग बॉस 11' (Big Boss 11) में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। सपना बॉलीवुड की फिल्मों में भी अपने डांस का जलवा बिखेर चुकी हैं।



https://ift.tt/3fRQkmt

https://ift.tt/2Ns4xua

No comments