www.republicbharat.info

जब शाहरुख के गाने पर Sushant ने किया था Madhuri Dixit के लिए डांस, मौत के बाद 1 करोड़ से ज्यादा हुए व्यूज

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने अपने काम से लाखों करोड़ों का दिल जीता। उनकी एक्टिंग के कई दीवाने थे। लेकिन 14 जून को जब उनकी आत्महत्या की खबर आई तो कोई भी इस पर यकीन करने को तैयार नहीं था। उनकी मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। सुशांत के निधन (Sushant Singh Rajput Death) के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सुशांत की कई पुरानी फोटोज और वीडियोज़ अब वायरल हो रहे हैं।

उन्हीं में से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सुशांत शाहरुख खान के गाने पर माधुरी दीक्षित के लिए डांस (Sushant Dance Video) करते नजर आ रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को जन्मदिन की बधाई देने के लिए शेयर किया था। वीडियो में वह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के गाने 'आंखों में तेरी' पर लाजवाब डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके डांस को देखकर माधुरी दीक्षित भी उनसे इम्प्रेस हो जाती हैं।



https://ift.tt/3hYriUP

https://ift.tt/2VcAniW

No comments