वेब सीरीज़ Aashram में बाबओं को ढोंगी दिखाने पर छिड़ा विवाद, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #Arrest_Prakash
नई दिल्ली। महामारी कोरोनावायरस की वजह से काफी लंबे समय से सिनेमाघर बंद हैं। इस बीच कई वेब सीरीज़ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई। जिसमें एक वेब सीरीज़ अभिनेता बॉबी देओल की भी थी। बॉबी देओल की वेब सीरीज़ आश्रम को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस वेब सीरीज़ में समाज में फैली सभी कुरीतियों को बड़े ही शानदार तरीके से दिखाया गया है। सीरीज़ में जाति में भेदभाव और धर्म के नाम पर ढोंग करने वाले गुरुओं की भी पोल खोली गई है। वेब सीरीज की सफलता को देखते हुए इसका दूसरा पार्ट भी जल्द रिलीज़ होने वाला है,लेकिन इससे पहले इस वेब सीरीज़ को बैन करने की मांग उठने लगी है।
2 नंवबर को रिलीज़ होगा आश्रम का पार्ट 2
वेब सीरीज़ आश्रम की बात करें तो यह एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ हुई थी। यह एमएक्स प्लेयर की ऑरिजनल सीरीज़ है। इसमें अभिनेता बॉबी देओल नेगेटिव रोल में दिखाई दिए थे। सीरीज़ में बॉबी एक ढोंगी गुरु का रोल निभाते हुए नज़र आए थे। वहीं अब इस सीरीज़ का दूसरा पार्ट 11 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा। निर्देशक प्रकाश झा ने आश्रम 2 का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि "बाबा ने जानी आपके मन की बात और खोले आश्रम के द्वार फिर एक बार।"
https://ift.tt/37BGDYD
https://ift.tt/37IZNvP
No comments