www.republicbharat.info

रेप की घटनाओं से भड़के लोगों ने Ravi Kishan को Y+ सिक्योरिटी मिलने पर जताई नाराजगी, कहा- काश बेटियों को भी..

नई दिल्ली | भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan) इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। पिछले दिनों रवि किशन ने सुशांत सिंह राजपूत केस में सामने आए ड्रग मामले में अपनी आवाज उठाई थी। उन्होंने राज्यसभा में ड्रग्स का मुद्दा उठाया था और इसके सफाए की बात की थी। जिसके बाद उन्हें जान से मार देने की धमकियां मिलने लगी थीं। हाल ही में रवि किशन (Ravi Kishan) को Y प्लस सिक्योरिटी मिली तो लोगों का गुस्सा भड़क गया। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती संग हुए रेप (Hathras Gangrape) की घटना को लेकर लोगों में बेहद आक्रोश है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है।

रवि किशन ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा- आदरणीय श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ महाराज जी। पूजनीय महाराज जी, मेरी सुरक्षा को देखते हुए आपने जो y+ सुरक्षा मुझे उपलब्ध करवाई है इसके लिए मैं, मेरा परिवार तथा मेरे लोक-सभा क्षेत्र की जनता आपकी ऋणी हैं तथा आपका धन्यवाद करती है। मेरी आवाज़ हमेशा सदन में गूंजती रहेगी। रवि किशन के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने बेटियों के लिए भी सुरक्षा की डिमांड रख दी। लोगों का कहना है कि यही सुरक्षा बेटियों की दी जाती तो वो सुरक्षित होतीं। वहीं सीएम से भी यूजर्स ने सवाल किया।



https://ift.tt/3jpYpRw

https://ift.tt/3l6XUw9

No comments