www.republicbharat.info

आदित्य नारायण ने शादी होते ही खरीदा सपनों का महल, सालों से बचा रहे थे पैसे.....

बॉलीवुड सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण ने शादी होते ही अपने सपनों का महल खरीद लिया है। दरअसल, उन्होंने अंधेरी स्थित एक आलीशान अपार्टमेंट में 5 बैडरूम का फ्लैट खरीदा है। जिसमें वे जल्दी शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार आदित्य ने यह अपार्टमेंट अंधेरी में खरीदा है। यह अपार्टमेंट उस जगह पर स्थित है जहां से उनके पिता उदित नारायण का घर भी सिर्फ कुछ ही दूरी पर स्थित है। इस वजह से आदित्य भी खास उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। आदित्य ने बताया कि उन्होंने अंधेरी में एक 5 बीएचके फ्लैट खरीदा है और यह उनके माता-पिता के घर से सिर्फ 3 बिल्डिंग दूर है।जहां तीन चार माह में शिफ्ट हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले तक आदित्य पैसों की कमी बता रहे थे, इसी वजह से यह सवाल है कि उनके पास इतने पैसे अब कैसे आए। उन्होंने बताया कि मैं इस घर के लिए कई सालों से बचत कर रहा था और उन्होंने यह अपार्टमेंट लॉकडाउन से पहले ही खरीद लिया था। वह लंबे समय से पैसा बचा रहे थे और उन्होंने पहले से ही अपार्टमेंट खरीदने का मन भी बना रखा था।



https://ift.tt/3n1Ztgx

https://ift.tt/39Qa2iK

No comments