www.republicbharat.info

कपिल शर्मा ने फिल्मों के रोमांस का उड़ाया मजाक, अर्चना का हुआ यह हाल

कॉमेडियन कपिल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपिल शर्मा फिल्मों में होने वाले रोमांस का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। जिस पर अर्चना पूरन सिंह का हंस हंस कर बुरा हाल हो रहा है।

आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा फिल्मों में होने वाले रोमांस का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। उनके जोक सुनकर अर्चना पूरन सिंह भी हंस हंस कर लोटपोट हो रही है।कपिल शर्मा कह रहे हैं कि हमारी फिल्म में हीरो हीरोइन को रोमांटिक होने के लिए गानों की जरूरत पड़ती है। हॉलीवुड में नहीं पड़ती उनको, उन्हें चलती फायरिंग के बीच में एकदम से एक दूसरे को सांस देने लगते हैं। कपिल शर्मा की बात सुनकर अर्चना पूरन सिंह बहुत जोर जोर से हंसने लगती है। कपिल कहते हैं अचानक से गोलियां चलने लगती है लेकिन उधर हीरो हीरोइन रोमांस में लगे रहते हैं। वहीं दूसरी और बालीवुड पर इशारा करते हुए उन्होंने कहा आप हमारी पुरानी फिल्में देख लो, विलेन के अड्डे पर जब हीरो फंसा होता है ना तो हीरोइन बिना नेविगेशन के वहां पहुंच जाती है और जा कर यह नहीं कि सीधा हीरो को बचाएं, सबसे पहले जाकर गुंडों और उनके बॉस को एंटरटेन करती हैं। कपिल शर्मा का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।



https://ift.tt/33R3cWm

https://ift.tt/39Op88j

No comments