जानिए कब एक दूसरे के होंगे गौहर और जैद, वेडिंग कार्ड भी आया सामने
बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर शादी के बंधन में बंधने जा रही है। वह अपने बॉय फ्रेंड जैद दरबार के साथ शादी रचाएंगी। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ कई खूबसूरत फोटो शेयर की है। जिसमें उन दोनों का लुक फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी के कारण उनके निकाह में बहुत कम लोग ही शामिल हो पाएंगे। जिसमें मुख्य रुप से दोनों परिवारों के खास लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार होंगे।
जानकारी के अनुसार गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो फोटो शेयर की है। उनमें वह रेड एंड गोल्डन कलर के लहंगे में नजर आ रही है, वहीं जैद ने कुर्ता पजामा पहन रखा है और इसी के साथ हाफ जाकेट पहन रखी है। फोटो में दोनों ही का अंदाज काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। गौहर ने लिखा, "साल 2020 बस साधारण से साल के सिवा कुछ नहीं रहा और इसमें हमारी लव स्टोरी असाधारण के अलावा सब कुछ रही। हमें यह घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि हम शादी के बंधन में बंध कर हमेशा के लिए एक बहुत खूबसूरत सफर पर जा रहे हैं, लेकिन वर्तमान हालातों को ध्यान में रखते हुए हम इस बड़े दिन को सिर्फ अपने परिवार के साथ एक छोटे से जश्न के तौर पर सेलिब्रेट करेंगे"
https://ift.tt/2VlPoyq
https://ift.tt/33Bh3Ae
No comments