www.republicbharat.info

Neha Kakkar ने पति रोहनप्रीत के जन्मदिन पर दिया सरप्राइज, Kiss करते हुए दी बधाई

नई दिल्ली | बॉलीवुड (Bollywood) की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) की जब से शादी हुई है तभी से दोनों एक दूसरे के लिए अक्सर ही प्यार जताते रहते हैं। हाल ही में नेहा और रोहनप्रीत अपना हनीमून मनाकर एक महीने बाद लौटे हैं। दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। अब हाल ही में रोहनप्रीत का जन्मदिन नेहा ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। रोहनप्रीत 26 साल के पूरे हो गए हैं और उनके इस खास दिन पर नेहा ने अपने पति को सरप्राइज दिया। इस दौरान उन्होंने रोहनप्रीत को किस भी किया। दोनों का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नेहा ने रोहनप्रीत के लिए कई सारे केक के साथ खास अरेंजमेंट किया था। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रोहनप्रीत के साथ केक काटती हुई नजर आ रही हैं। वहीं नेहा ने रोहनप्रीत के गाल पर किस भी किया। इस दौरान रोहनप्रीत थोड़ा शर्माते हुए भी नजर आए। नेहा और रोहनप्रीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि नेहा इन दिनों मुंबई वापस आ गई हैं और जल्द ही इंडियन आइडल 2020 में नजर आएंगी।



https://ift.tt/3fXrZNe

https://ift.tt/37rxeAX

No comments