किसानों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में आएं Dharmendra, बताया पहले क्यों डिलीट किया था ट्वीट?
नई दिल्ली | देश में इन दिनों किसानों का मुद्दा छाया हुआ है। नए कृषि कानून का को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) लगातार जारी है। पिछले दिनों बॉलीवुड के सीनियर एक्टर धर्मेंद्र ने किसानों को लेकर एक ट्वीट (Tweet) किया था लेकिन बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। धर्मेंद्र के किसानों को लेकर अपनी चिंता जताई थी हालांकि उनके ट्वीट डिलीट करने के बाद कई तरह की बातें शुरू हो गई। धर्मेंद्र (Dharmendra) द्वारा किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल होने लगा और कई लोग ये सवाल उठाने लगे कि आखिर उन्होंने अपना ट्वीट क्यों डिलीट किया। अब धर्मेंद्र ने इसका कारण भी उजागर कर दिया है।
अब धर्मेंद्र ने इसी ट्विटर यूजर ने ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा है- आप के ऐसे ही कमेंट्स से दुखी होकर अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था.. जी भर के गाली दे लीजिए, आपकी खुशी में खुश हूं मैं.. हां.. अपने किसान भाईयों के लिए बहुत दुखी हूं.. सरकार को जल्द ही कोई हल तलाश कर लेना चाहिए। हमारी किसी की कोई सुनवाई नहीं। जाहिर है कि धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट के जरिए सरकार के रवैये के प्रति निराशा जताई है। वो पहले भी किसान के समर्थन में कई पोस्ट कर चुके हैं। धर्मेंद्र के ट्वीट से साफ है कि उन्होंने किसान के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर दिया है।
https://ift.tt/36GQZW5
https://ift.tt/33Kvv8T
No comments