Fatima Sana Shaikh के घर में लगी आग, फायर ब्रिगेड को तुरंत किया फोन
नई दिल्ली | दंगल एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) के मुंबई वाले घर में अचानक से आग लग गई। आग इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलानी पड़ी। फातिमा ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने बताया कि उनके घर में अचानक आग लग गई थी जिसके बाद घबराहट में उन्होंने जल्दी से फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) को फोन किया और उन्हें मदद मिली। फातिमा के घर को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन उनके फैंस जरूर परेशान हो गए हैं।
फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में एक थैंक्स पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने घर में आग लगने की जानकारी दी है। साथ ही मुंबई फायर ब्रिगेड का धन्यवाद करते हुए कहा कि तुरंत आकर मेरी मदद करने के लिए बहुत शुक्रिया। फातिमा ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी की एक फोटो भी शेयर की है। फातिमा इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'लूडो' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मल्टीस्टारर फिल्म में फातिमा की एक्टिंग की भी लोगों ने खूब तारीफें की। उनका बोल्ड कैरेक्टर काफी चर्चाओं में बना रहा। अनुराग बासु की इस फिल्म में फातिमा के साथ पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव, अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर और आशा नेगी जैसे कलाकार नजर आए थे। इसके अलावा वो सूरज पे मंगल भारी में भी दिखाई दी थीं।
बता दें कि फातिमा अपने बोल्ड अवतार के कारण अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। पिछले दिनों फातिमा ने शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वो शादी जैसे बंधंन में विश्वास नहीं रखती हैं। शादी को आजादी से कंपेयर करते हुए फातिमा ने कहा था कि वो रिश्तों में ज्यादा भरोसा करती हैं। शादी बहुत सारे बंधंन लगाती है।
https://ift.tt/3lCJjZr
https://ift.tt/3mGeTqx
No comments