www.republicbharat.info

Fardeen Khan ने उनके मोटापे का मजाक उड़ाने वालों को दिया करारा जवाब, फिट होकर वापस लौटे.. देखिए तस्वीरें

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान (Fardeen Khan) कुछ वक्त पहले अपने मोटापे के कारण बुरी तरह से ट्रोल हो चुके हैं। फरदीन फिल्मों से लंबे समय से दूर हैं लेकिन उनका मोटापा भी कई बार चर्चा का विषय बन चुका है। फरदीन के फैंस से लेकर कई लोग उनका बढ़ा हुआ वजन देखकर हैरान रह गए थे। फरदीन अपनी फिल्मों में इतने हैंडसम और स्मार्ट दिखते थे कि उनके फैंस उन्हें ऐसे देखकर हैरान रह गए थे। हालांकि अब फरदीन ने खुद को फिर से फिट कर लिया है। उनका बदला हुआ लुक देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। फरदीन अब पहले जैसे ही फिट दिखाई दे रहे हैं। एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया (Social media) पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

fardeen-khan-net-worth-2016.jpg

एक वक्त हुआ करता था जब फरदीन को बॉलीवुड का हैंडसम हंक माना जाता था। करीना कपूर के साथ उनकी जोड़ी कई फिल्मों में खूब पसंद की गई थी। लेकिन साल 2016 में जब लोगों ने फरदीन को बढ़े हुए वजन के साथ देखा तो हैरान रह गया। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरदीन को शराब की लत लग गई थी जिसके कारण उनका मोटापा बढ़ गया। फरदीन को जब भी बढ़े हुए वजन और बड़ी दाढ़ी में देखा गया तो वो कैमरों से थोड़ा बचते हुए नजर आते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि वो फिर से अपने पुराने शेप में वापस आ गए हैं।

fardeenk.png

फरदीन ग्रे कलर की टी-शर्ट में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने बड़े ही खुश होकर मीडिया के कैमरों में पोज दिए। फरदीन कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से मिलने पहुंचे थे। अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो फिर से फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। फरदीन ने अचानक अपने वजन पर ध्यान क्यों दिया और वो फिर से फिटनेस फ्रीक कैसे बन गए ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन उनके फैंस जरूर अपने एक्टर को पुराने लुक में देखकर बेहद खुश हैं। फरदीन की आखिरी फिल्म दुल्हा मिल गया थी।



https://ift.tt/2L0CYtZ

https://ift.tt/33MiOKG

No comments