किसान आंदोलन पर लोगों को खल रही है Sunny Deol की चुप्पी, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर उतारा गुस्सा
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में डॉयलॉग्स के लिए फेमस सनी देओल (Sunny Deol ) इन दिनों राजनीति में भी खूब छाए हुए हैं। वह पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी के लोकसभा सांसद भी हैं। जिसके बाद से वह पंजाब में और भी पॉपुलर हाल ही में उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव ( Sunny Deol Corona Positive ) आई है। जिसके बाद से वह सेल्फ आइसोलेशन में हैं, लेकिन इसी के साथ यह भी देखा जा रहा है कि पंजाब के लोग ही उन्हें ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- किसानों को सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए Riteish Deshmukh, ट्वीट कर कहा- 'जो अन्न खा रहे हैं उसके लिए...'
सनी देओल ने कुछ समय पहले अपने कोविड पॉजिटिव होने की खबर ट्वीट के माध्यम से ही दी थी। जिसके बाद उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया। यही देखते हुए लोग काफी नाराज़ हो गए और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसान आंदोलन के दौरान सनी देओल की चुप्पी सबको चुभ रही है। लोगों का कहना है कि पंजाब के होकर भी सनी अभी तक किसान के सपोर्ट में क्यों नहीं आए हैं। लोग जमकर उनके ट्वीट पर कॉमेंट कर रहे हैं।
https://ift.tt/3lGYf8F
https://ift.tt/33LpGbx
No comments