मायके पहुंचकर Neha Kakkar ने की मम्मी की सेवा, तो मां बोलीं- नन्हे-नन्हे हाथों से मेरे बाबू ने..
नई दिल्ली | बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फोटोज और वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। पति रोहनप्रीत सिंह के साथ भी नेहा कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। दोनों की क्यूट जोड़ी फैंस को खूब पसंद है। अब हाल ही में नेहा ने अपना एक और वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लोग उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं। वीडियो में नेहा अपनी मां की सेवा करती हुई दिखाई दे रही हैं। फैंस नेहा का केयरिंग साइड देखकर खूब रिएक्ट कर रहे हैं।
नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें वो अपनी मां की चंपी करती हुई दिखाई दे रही हैं। नेहा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- मम्मी पापा के घर पर मम्मा की सेवा..रोहनप्रीत सिंह तुम्हारा बहुत धन्यवाद, हमेशा खास लम्हों को कैद करने के लिए। नेहा का ये वीडियो खूब देखा रहा है।
जाहिर है कि शादी के बाद नेहा अपने मायके गई हैं जहां उन्होंने अपनी मां की सेवा करने का एक भी मौका नहीं छोड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नेहा बड़े ही प्यार से मां के सिर पर तेल लगा रही हैं। वहीं उनकी मां कह रही हैं बस करो बाबू बहुत हो गया।
नेहा ने इस दौरान पिंक कलर का कम्फर्टेबल आउटफिट पहना हुआ है। वहीं उनकी मां ने मैक्सी नाइट गाउन पहना है। नेहा के इस वीडियो पर भाई टोनी कक्कड़ ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- ये बिल्कुल निस्वार्थ है। बता दें कि हाल ही में नेहा ने रोहनप्रीत के साथ एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें दोनों आंखों की गुस्ताखियां गाते हुए दिखे थे। वहीं रिसेन्टली नेहा का गाना गले लगाना है रिलीज हुआ है। जिसमें निया शर्मा और शिविन नारंग नजर आ रहे हैं।
https://ift.tt/3iL4JU4
https://ift.tt/39VqA7u
No comments