www.republicbharat.info

जल्द 'कृष 4' लेकर आ रहे हैं ऋतिक रोशन, फैंस ने मांग की नोरा फतेही को कास्ट करने की

नई दिल्ली। सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष' खूब सुर्खियों में छाई हुई है। 'कृष' को 23 जून को पूरे 15 साल पूरे हो गए हैं। एक्टर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसके बाद कमेंट्स में एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही के नाम की बारिश हो गई। जिसमें फैंस ऋतिक से नोरा को अपकमिंग फिल्म में लेने की मांग कर रहे हैं। जानें क्या है पूरा मामला।

h_1.jpg

'कृष 4' में नोरा फतेही को कास्ट करने की उठी मांग

दरअसल, ऋतिक रोशन ने आधिकारिक तौर पर 'कृष 4' की घोषणा की थी। इस फिल्म में फैंस ऋतिक से नोरा फतेही को लेने की मांग कर रहे हैं। नोरा के नाम से फैंस ने ऋतिक रोशन की वीडियो के कमेंट बॉक्स को भर दिया है। बताया जा रहा है कि निर्देशक राकेश रोशन के डीएमएम को स्पैम कर दिया है। आपको वैसे बता दें नोरा और ऋतिक दोनों को उनके डांस की वजह से भी जाना जाता है। यह वजह है कि दोनों को फैंस साथ में देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- 17 साल बाद Krrish 4 में होगी इस फेमस किरदार की वापसी, Hrithik Roshan ने किया इशारा

h_2.jpg

ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्में

कृष में नोरा फतेही को कास्ट करने की बात सोशल मीडिया आग की तरह फैल गई हैं। 'कृष 4' के अलावा जल्द ही ऋतिक रोशन फिल्म फाइटर में दिखाई देंगे। इस फिल्म की घोषणा ऋतिक ने अपने जन्मदिन पर की थी। आपको बता दें कृष में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, रेखा और कंगना भी पहले नज़र आ चुकी हैं। कृष का पहला साल 2006 में रिलीज़ हुआ था।

यह भी पढ़ें- हॉस्पिटल के गेट पर खड़े कर्मचारी पर चिल्लाते हुए नज़र आए Hrithik Roshan, वायरल हो रहा है वीडियो

h_3.jpg

बेहतरीन डांसर हैं नोरा फतेही

नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा के कई म्यूजिक वीडियो रिलीज़ हुए हैं। साथ ही वो फिल्म 'स्ट्रीट डांसर', 'एबीसीडी' में दिखाई दीं थीं। नोरा डांस रियलिटी शोज में जज करते हुए भी दिखाई देती हैं। आपको बता दें सोशल मीडिया पर नोरा अपनी डांस वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

 

 

 

 

 



https://ift.tt/3x0sKgf

https://ift.tt/3A2SwlV

No comments