ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं शबाना आजमी, ऑर्डर की थी महंगी शराब
नई दिल्ली। इन दिनों लोग ऑनलाइन शॉपिंग पर ज्यादा भरोसा करने लगे हैं। वहीं अक्सर देखा गया है कि ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में कई लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही नया मामला बॉलीवुड से सामने आया है। मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद ट्वीट कर दी। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर शबाना आजमी छाईं हुई हैं। आइए आपको बतातें हैं कि पूरा मामला क्या है।
शबाना आजमी संग हुआ ऑनलाइन फ्रॉड
दरअसल, शबाना आजमी ने ऑनलाइन से महंगी शराब ऑर्डर की थी। इस बात की जानकारी देते हुए शबाना आजमी ने ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा- 'सावधान! मैंने उन लोगों से धोखा खाया है। जिन्हें मैंने पैसे देकर ऑर्डर किया था। पैसे देने के बाद भी प्रोडक्ट की डिलीवरी नहीं की गई है।
यहां तक की उन लोगों ने फोन तक उठाना बंद कर दिया। शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में ट्रांजैक्शन से जुड़ी जानकारी भी शेयर की। लेकिन इस पोस्ट में शबाना आजमी ने नहीं बताया कि उन्होंने कितने रुपए की पेमेंट की है।' शबाना की इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- चेन्नई एयरपोर्ट अथॉरिटी की अंग्रेजी पर शबाना आजमी ने ली चुटकी, इंस्टाग्राम पर शेयर की ये तस्वीर
कई सेलेब्स हो चुके हैं ऑनलाइन ठगी का शिकार
शराब ऑर्डर होने पर शबाना आजमी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी रही है। खैर, वैसे आपको बता दें शबाना आजमी से पहले कई और फिल्मी सितारे भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुके हैं। जिसमें एक्टर अक्षय खन्ना, करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री नरगिस फाखरी तक का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें- Shabana Azmi ने पाइपों में सोते हुए लोगों की Photo की शेयर, ट्रोलर्स ने घर देकर मदद करने की दे डाली सलाह
शीर कोरमा में आई थीं नज़र
शबाना आजमी के वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते साल एक्ट्रेस की फिल्म शीर खुरमा रिलीज़ हुई थी। ये फिल्म समलैंगिकता पर आधारित थी। फिल्म में शाबना संग दिव्या दत्ता और स्वरा भास्कर नज़र आई थीं।
https://ift.tt/3dcA1Ss
https://ift.tt/3vWQdO2
No comments