अमिताभ बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण तक, ये सेलेब्स करते हैं इन टोटकों पर विश्वास
नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर कहा जाता है कि वो बहुत मॉर्डन होते हैं और पुरानी सोच को दरकिनार करते हुए पश्चिमी सभ्यता को फॉलो करते हैं। हालांकि, कुछ हद तक ये सही भी है। लेकिन आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि बॉलीवुड की कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो टोटके में विश्वास रखते हैं। तो आज हम आपको उन्हीं स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं-
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। आज वह इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। कई चुनौतियों को पार करके आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन हमेशा अपनी उंगलियों पर नीलम धारण करके रखते हैं। ये अंगूठी उनके हाथों में सालों से है।
ये भी पढ़ें: शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना के बॉयफ्रेंड के लिए रखीं 7 शर्तें
रणवीर सिंह
इस लिस्ट में बॉलीवुड के अतरंगी एक्टर रणवीर सिंह का नाम शामिल है। कुछ वक्त पहले रणवीर अपनी फिल्म के सेट पर बीमार पड़ने लगे थे। उन्हें अक्सर चोट लग जाती थीं। ऐसे में इससे बचने के लिए उन्होंने अपने पैर में काला धागा बांधना शुरू कर दिया।
सलमान खान
सलमान खान सालों से अपने हाथ में एक ब्रेसलेट पहनते हैं। उनके दाहिनी कलाई में फ़िरोज़ा ब्रेसलेट कभी अलग नहीं होता है। हर मौके पर सलमान इसे जरूर पहनते हैं। अब ये ब्रेसलेट भी उनकी पहचान बन चुका है। कहा जाता है कि सलमान को ये ब्रेसलेट उनके पिता सलीम खान ने उनकी सलामती के लिए दिया है।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के पास बेशुमार दौलत है। उनके पास कार का शानदार कलेक्शन है। लेकिन शाहरुख अंक ज्योतिष यानी न्यूमरोलॉजी पर इस कदर भरोसा करते हैं कि उन्होंने अपनी सभी गाड़ियों का नंबर 555 रखा है। इतना ही नहीं, कहा जाता है कि कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार हो रही हार के बाद शाहरुख ने ज्योतिषी के कहने पर अपनी टीम की जर्सी का रंग भी बैंगनी करवा दिया था।
ये भी पढ़ें: Anushka ने salman को इस गन्दी हरकत की वजह से शादी में नहीं दिया था आंमत्रण,बताई ये बड़ी वजह
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण बहुत ही धार्मिक व्यक्ति हैं। अपने हर महत्वपूर्ण काम से पहले या बाद में वह दादर के सिद्धि विनायक मंदिर से आशीर्वाद लेती है। दीपिका इस मंदिर में जाने वालीं रेगुलर सेलेब्स में से एक हैं।
https://ift.tt/3qCaM1w
https://ift.tt/3AcOwPQ
No comments