www.republicbharat.info

जब लिव-इन पार्टनर अनीता आडवाणी ने कहा था- पत्नी ही नहीं, बेटियों से भी नहीं था काका को लगाव

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर राजेश खन्ना को इंडस्ट्री का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। उन्होंने एक के बाद एक लगातार 15 सुपरहिट फिल्में देकर सभी को चौंका दिया। राजेश खन्ना जैसा स्टारडम आज तक किसी स्टार को नसीब नहीं हुआ। उनकी पर्सनैलिटी पर लाखों लड़कियां जान छिड़कती थीं। लड़कियां उन्हें खून से चिट्ठी लिखा करती थीं। राजेश खन्ना का बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा था। जिसमें जू महेंद्रू, डिंपल कपाड़िया, मुमताज, टीना मुनीम और अनीता आडवाणी का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें: श्रीराम नेने के साथ पहली डेट पर बाल-बाल बची थीं माधुरी दीक्षित

अनीता आडवाणी ने किए खुलासे
हालांकि, साल 1973 में राजेश खन्ना ने अपनी से 15 साल छोटी डिंपल कपाड़िया से शादी की। दोनों के दो बच्चे हुए। लेकिन शादी के 11 साल बाद डिंपल बिना तलाक लिए उनसे अलग हो गईं। जिसके कुछ सालों बाद राजेश खन्ना की लाइफ में अनीता आडवाणी की एंट्री हुई। उनके आखिरी वक्त तक अनीता उनके साथ मौजूद थीं। दोनों ने कई साल साथ में गुजारे। अनीता उनके साथ लिव-इन में रह रही थीं। ऐसे में एक इंटरव्यू में अनीता ने राजेश खन्ना के साथ अपने संबंधों पर खुलकर बात की थी।

पत्नी और बेटियों से नहीं था जुड़ाव
उन्होंने बताया था कि राजेश खन्ना अपने परिवार से जुड़े हुए नहीं थे। वह हमेशा रिजर्व रहना पसंद करते थे। साल 2012 के बाद जब वह गंभीर रूप से बीमार रहने लगे तब उनका परिवार उनसे मिलने आया करता था। वरना इससे पहले उन्हें मिलने कोई भी नहीं आता था। अनीता ने दावा किया था कि राजेश खन्ना का उनका पत्नी और बेटियों से कोई जुड़ाव नहीं था। काका को सिर्फ उनका साथ पसंद था। अनीता ने बताया था राजेश खन्ना रोज सुबह उनके लिए चाय बनाकर लाया करते थे। वो भी उनसे बहुत प्यार करते थे।

ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा से लेकर दीपिका पादुकोण तक, इन एक्ट्रेसेस ने पहने महंगे मंगलसूत्र

राजेश खन्ना के साथ बिताए हसीन पल
राजेश खन्ना के साथ अपने संबंधों पर बात करते हुए अनीता ने कहा था कि हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। वह रोमांस के बादशाह हैं। उनके साथ भला कौन रोमांस नहीं करना चाहेगा। मैं बचपन से उनकी फैन थी और अब उनसे बहुत प्यार करती हूं। उन्होंने आगे बताया कि राजेश खन्ना उनसे शादी करना चाहते थे लेकिन डिंपल से उनका तलाक नहीं होने के कारण ऐसा नहीं हो पाया। लेकिन इसके बावजूद वो मुझे अपनी पत्नी मानते थे। उन्होंने मुझे एक बार मंगलसूत्र भी गिफ्ट किया था और उन्होंने मेरी मांग भी भरी थी। अनीता ने बताया था कि राजेश खन्ना के साथ उन्होंने बहुत हसीन पल बिताए हैं।



https://ift.tt/3dMONQj

https://ift.tt/3y0fLeO

No comments