बॉलीवुड के 6 स्टारकिड्स जिन्हें जन्मदिन पर मिले महंगे उपहार, 3 करोड़ की मर्सेडीज से लेकर 54 करोड़ का दुबई हॉलिडे होम तक
नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि बॉलीवुड में एक्टर जहां अपनी एक्टिंग के साथ स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में बने रहते है तो वही उनके बच्चें क्यूटनेस और खूबसूरती के दम पर सुर्खियों में छाए रहते है। लेकिन आज हम आपको स्टारकिड्स की क्यूटनेस के बारे में नही बल्कि उनके जन्मदिन में मिलने वाले ऐसे तोहफों के बारे में बात कर रहे है।नकी कीमत जानकर प भी हो जाएंगे हैरान। आइए एक नजर डालते हैं उन स्टार्सकिड्स पर जिन्होंने हाल ही में अपने पिता से महंगे तोहफे गिफ्ट में पाए हैं।
सुहाना खान
सुहाना खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियो में बनी रहती हैं। हाल ही में सुहाना खान ने अपना 16 वां जन्मदिन मनाया था जिस पर उनके पिता शाहरुख खान ने उन्हें एक डायमंड ब्रेसलेट गिफ्ट किया था।
आराध्या बच्चन
एश्वर्या अक्सर अपनी बेटी के साथ की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बेटी अराध्या जितना मां की लाड़ली है उससे कहीं ज्यादा पिता की भी दुलारी है तभी तो पिता अभिषेक बच्चन ने अपनी बिटिया के पहले जन्मदिन पर उन्हें करीब 54 करोड़ का हॉलीडे होम गिफ्ट किया था। वहीं चौथे जन्मदिन के अवसर पर आराध्या को पिता से ऑडी A8 उपहार में मिला था।
आर्यन खान
सुहाना खान के जन्मदिन पर पिता शाहरुख खान ने जहां उन्हें डायमंड ब्रेसलेट गिफ्ट किया था तो वही अपने बेटे आर्यन खान को उनके जन्मदिन में उन्हें ऑडी A6 गिफ्ट की थी।
तैमूर अली खान
सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस से तहलका मचाने वाले पैप्स के पसंदीदा स्टार किड्स तैमूर अली खान को उनके पिता सैफ अली खान ने उनके पहले जन्मदिन पर ‘ग्रैंड चेरोकी एसआरटी जीप’ गिफ्ट की थी।
वियान कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान कुंद्रा के पास अपनी पर्सनल लेम्बोर्गिनी है। जिसे उनके पिता राज कुंद्रा ने उनके दूसरे जन्मदिवस पर गिफ्ट की थी।
इशांत सूद
कोरोना काल में लाखों प्रवासी मजदूरों के मसीहा बने सोनू सूद इन दिनों अपनी नई कार को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आपको बता दें हाल ही में सोनू सूद ने अपने बेटे इशांत सूद को उनके जन्मदिन में नई मर्सेडीज-मेबैक जीएलएस 600 कार गिफ्ट की है। जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रूपये है।
https://ift.tt/3gLSjvV
https://ift.tt/3wOVuZw
No comments