नोरा फतेही ने सुर्ख लाल ड्रेस में शेयर की तस्वीरें, दिखा ग्लैमरस अवतार
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। कनाडा से भारत में अपना करियर बनाने आईं नोरा आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। अपने दम पर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। अपने डांस से उन्होंने लाखों करोड़ों का दिल जीता है। आज उनके नाम कई सुपरहिट आइटम सॉन्ग हैं। उनकी सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। नोरा को इंस्टाग्राम पर करीब 30 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें: जब संजय दत्त ने किया था खौफनाक खुलासा, बोले- मेरा खून पीकर मर जाते थे मच्छर
नोरा की तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है। उनके द्वारा शेयर की गई फोटोज़ तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। अब नोरा ने एक बार फिर अपने हुस्न की बिजलियां गिराई हैं। जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया है।
तस्वीरों में नोरा सुर्ख लाल रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ, उन्होंने न्यूड मेकअप किया हुआ है। तस्वीरों में वह बेहद हॉट दिखाई दे रही हैं। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं तुम्हें किस करना चाहती हूं, लेकिन अगर मैं करती हूं तो हो सकता है कि मैं तुम्हें मिस करूं।' नोरा की इस पोस्ट पर अबतक 16 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस उनके हॉटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इससे पहले भी नोरा ने अपनी बोल्ड ड्रेस में कई तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें वह ग्लैमरस अंदाज पोज़ देती नजर आई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही जल्द ही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह हिना रहमान का रोल प्ले करेंगी। फिल्म में एक बार वह अपने डांस से हर किसी को मदहोश करने वाली हैं। वहीं, उनकी जबरदस्त एक्टिंग भी देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़ें: करीना कपूर के छोटे बेटे को गोद में लिए नजर आईं सारा अली खान, तस्वीर हो रही है जमकर वायरल
फिल्म में उनके अलावा, अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। हाल ही में नोरा ने इसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। फिल्म को अभिषेक दुधैया डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध की कहानी दिखाई जाएगी। ऐसे में फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
https://ift.tt/2Va4H0k
https://ift.tt/2UHjQX6
No comments