www.republicbharat.info

प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण तक जब पहनी इन अभिनेत्रियों ने पहनी अतरंगी ड्रेसेस

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्रियां वैसे तो अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। उन्हें इंडियन आउटफिट से लेकर वेस्टन आउटफिट तक में खुद को जमकर फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया है। कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी है जो स्टाइल आइकन के नाम से जानी जाती हैं, लेकिन इन अभिनेत्रियों के लिए कभी-कभी उनका ये स्टाइल भारी भी पड़ जाता है। जिसकी की वजह से ये एक्ट्रेसेस सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग का सामना करती हैं।

d_3.jpg

सोनम कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर स्टाइल आइकॉन के नाम से जानी जाती है। उनका स्टाइल सेंस सबको काफी पसंद आता है, लेकिन कभी-कभी लोगों को सोनम कपूर की आउटफिट पसंद नहीं आती। कुछ समय पहले सोनम कपूर ने एक मशहूर मैगजीन के लिए फोटोशूट किया था। जिसमें वो अपने लुक्स पर खूब एक्सपेरिमेंट करती हुईं नज़र आई थीं। इस फोटोशूट में सोनम चश्मे और स्टाइलिश वाइट ड्रेस में दिखाई दीं। जब फोटोशूट की तस्वीरें सामने आईं तो लोगों ने उनके चश्मे और आउटफिट का खूब मज़ाक उड़ाया।

d_3_1.jpg

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला रेड कार्पेट लुक शायद ही कोई भूल सकता है। साल 2019 में प्रियंका मेट गाला रेड कॉर्पेट पर अपने अतरंगे अंदाज में पहुंची थीं। उनके हेयरस्टाइल और मेकअप का सोशल मीडिया पर खूब मज़ाक उड़ाया गया था। प्रियंका चोपड़ा को उनके लुक के लिए खूब खरी-खोटी सुनी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें- होंठ और नाक की सर्जरी कराने के लिए Priyanka Chopra को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, कई फिल्मों को कहना पड़ा 'Bye'

d_1.jpg

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई फंक्शन्स में दिखाई देती हैं। अक्सर अपने लुक से दीपिका लोगों को घायल करती हुई नज़र आथी हैं। लेकिन जब दीपिका ग्रीन कलर की ड्रेस पहनकर रेड कॉर्पेट आईं तो लोगों से उनकी आउटफिट और स्टाइल हजम नहीं हो पाया। दीपिका को लोगों ने उनके स्टाइल के लिए जमकर ताने दिए थे।

यह भी पढ़ें- कई बड़े विवादों में फंस चुकी हैं Deepika Padukone, नाक काटने तक की मिल चुकी है धमकी

aish_1.jpg

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय कॉन्स फेस्विट का हिस्सा काफी सालों से हैं। वह हर बार कॉन्स फेस्टिवल में जाती हैं और अपने लुक से सभी को हैरान कर देती हैं। लेकिन कुछ समय से ऐश्वर्या का लुक लोगों को पंसद नहीं आ रहा है। कुछ समय पहले ऐश व्हाइट गाउन में दिखाई दी थीं। उनके स्टाइल की तुलना लोगों ने कबूतर से कर दी थी। वहीं ऐश्वर्या को पर्पल लिपस्टिक के चलते थे काफी ट्रोल किया जा चुका है।



https://ift.tt/3zvKpxd

https://ift.tt/3iKYgsY

No comments