www.republicbharat.info

उर्वशी रौतेला की लंबाई इतनी ज्यादा कि फंस गई लैंबोर्गिनी कार में, देखें कैसे निकल पाईं बाहर

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है। उनके सोशल मीडिया पर भी फैंस की भरमार है। हाल ही उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरें में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस लेम्बोर्गिनी कार की ड्राइविंग सीट से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैंं। वह खुद लिखती हैं कि उन जैसी लम्बी लड़कियों के लिए ऐसी परेशानियां पेश आती ही हैं।

urvashi_rautela.png

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें खास तौर से वह अपनी लंबाई से जुड़ी समस्या को फैंस के साथ साझा करना चाह रही हैं।

urvashi_rautela_car.png

एक्ट्रेस ने अपनी इन फोटोज के साथ कैप्शन लिखा है,'इंस्टाग्राम वर्सेज रियलिटी। लंबी लड़कियों के साथ यही दिक्कतें होती हैं।' उन्होंने इसके साथ लॉफिंग इमोजी भी बनाए हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ग्रीन शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। फोटोज देख ऐसा लगा जैसे उनकी लंबाई के आगे कार छोटी पड़ गई।

urvashi_rautela_car_pics.png

इस पोस्ट के साथ उर्वशी ने बताया कि, 'मैं मेरी लैम्बोर्गिनी से बाहर आती हुई। मेरी तमिल डेब्यू फिल्म 'द लीजेंड' की यात्रा आरम्भ हो गई है। इस फिल्म को अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।'

urvashi_rautela_car_pic.png

गौरतलब है कि उर्वशी इस फिल्म के लिए चेन्नई में गई हैं और वहां उनका ये दूसरा शेड्यूल है। इस मूवी में उर्वशी एक आईआईटीएन और माइक्रोबॉयलॉजिस्ट के किरदार में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें : 57 साल की उम्र में सनी देओल ने 38 साल छोटी एक्ट्रेस संग दिए थे बोल्ड सीन, बड़े पर्दे पर मच गई थी हलचल

urvashi_rautela_car_photos.png

बता दें कि उर्वशी पिछली बार मोहम्मद रमादान के संग 'वर्साचे बेबी' म्यूजिक वीडियो में दिखाई दी थीं। यह वीडियो काफी पॉपुलर हुआ था।

urvashi_rautela_car_drive.png

इसके अतिरिक्त उर्वशी ने हाल ही अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' की शूटिंग पूूरी की है। इसमें उनके साथ एक्टर रणदीप हुड्डा भी हैं। इसके जल्द ही रिलीज होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : बिना हेलमेट के स्कूटी में घूम रही उर्वशी रौतेला को पुलिस ने रोककर कही ये बात, शर्म से हो गई पानी पानी

urvashi_rautela_car_photo.png

इन प्रोजेक्ट्स के अलावा एक्ट्रेस के पास 'ब्लैक रोज' व 'थिरुति पायले 2' के सामने दो प्रोजेक्ट्स हैं।

( Photos Credit : instagram.com/urvashirautela/ )



https://ift.tt/3eXlfQg

https://ift.tt/3x5dFtf

No comments