www.republicbharat.info

अक्षय कुमार की दीवानी थीं काजोल, पहली ही नज़र में हो गया था एक्टर से प्यार

नई दिल्ली। एक्ट्रेस काजोल बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे जानी-मानी अभिनेत्री है। उन्हें उनकी शानदार एक्टिंग और चुलबुले अंदाज के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस ने एक्टर अजय देवगन संग शादी की थी। बेहद ही कम लोग ये जानते होंगे कि अजय देवगन को दिल देने से पहले काजोल को एक्टर अक्षय कुमार पर क्रश था। इस बात का खुलासा मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर ने किया था। जिस पर काजोल जोरदार ठहाके लगाती हुईं नज़र आई थीं। चलिए आपको बतातें हैं ये जोरदार किस्सा।

काजोल थीं अक्षय कुमार की दीवानी

वैसे तो अभिनेता अक्षय कुमार आज भी अपनी फिटनेस और चार्मिंग लुक से लोगों को दीवाना बनाते हैं, लेकिन पहले जमाने में लड़कियों के बीच उनकी खासी दीवानगी देखने को मिलती थी। अक्षय कुमार ने अपनी पहली ही फिल्म से लड़कियों को अपना दीवाना बना दिया था। आम से लेकर खास तक अक्षय कुमार जान छिड़कती थीं। जिसमें से एक एक्ट्रेस काजोल भी थीं।

यह भी पढ़ें- बचपन में कुछ ऐसी नज़र आती थीं एक्ट्रेस काजोल, मां तनुजा संग वायरल हुई अनदेखी तस्वीरें

करण जौहर ने खोली थी काजोल की पोल

अक्षय कुमार ने अपनी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड हसीनाओं को दीवाना बना दिया था। काजोल भी उन लड़कियों में से एक थीं, जो अक्षय कुमार से प्यार करती थीं। काजोल ने जब पहली बार अक्षय कुमार को देखा था तो वो तभी उन्हें अपना दिल दे बैठी थीं। इस बात खुलासा करण जौहर ने टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल द कपिल शर्मा शो पर किया था।

कपिल के शो में निर्देशक करण जौहर और काजोल बतौर मेहमान बनकर पहुंचे थे। जहां करण ने बताया कि एक पार्टी में काजोल उन्हें पकड़कर अक्षय कुमार को ढूंढती रहीं। अक्षय कुमार तो उन्हें मिले नहीं लेकिन काजोल और वो हमेशा के लिए अच्छे दोस्त बन जरूर बन गए।

 

यह भी पढ़ें- बड़े पर्दे पर बड़ी बहन ने लूटा लोगों का दिल, तो छोटी बहन का रहा करियर फ्लॉप, जानें उन एक्ट्रेसेस के नाम

 

कपिल शर्मा ने लगाए खूब ठहाके

काजोल ने तब अक्षय कुमार के बारें में सोचना छोड़ दिया। जब उनकी जिंदगी में अजय देवगन की एंट्री हुई। अजय देवगन को डेट करते हुए काजोल पूरी तरह से अक्षय को भूल गईं। जब करण जौहर शो पर अक्षय कुमार और उनके बारें में बात कर रहे थे। तब काजोल शर्म से मुंह छुपाते हुए नज़र आ रही थीं। जिसे सुनकर शो के होस्ट कपिल शर्मा और ऑडियंस जोरों से हंसते हुए और हैरानी जताते हुए दिखाई दिए थे।



https://ift.tt/3kXV2oE

https://ift.tt/3y80NDL

No comments