www.republicbharat.info

बॉलीवुड में 'रेप सीन की रानी' के नाम से मशहूर थीं एक्ट्रेस नजीमा, कैंसर की वजह से 27 साल में हुआ देहांत

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं। जिनकी खूबसूरती और अदाकारी का जिक्र सालों बाद भी इंडस्ट्री में किया जाता है। सालों बाद भी दर्शक उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं। पुराने जमाने की कई मशहूर अदाकारा अब इस दुनिया में नहीं है। किसी की बीमारी से तो किसी की उम्र की वजह से मौत हो गई। उन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस नजीमा। बॉलीवुड में नजीमा वो एक्ट्रेस थीं जिन्होंने अपने काम से नाम कमाया और खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

Nazima

सपोर्टिंग रोल करती थीं नजीमा

नजीमा वैसे तो लीड हीरोइन बनने का सपना लेकर इंडस्ट्री में आई थीं, लेकिन उन्हें सपोर्टिंग रोल में ही अधिकतर देखा गया। नज़ीमा ने उन फिल्मों में सबसे ज्यादा काम किया। जिनमें औरतों के साथ अत्याचार और बुरा सूलक किया जाता था। नजीमा अधिकर वही किरदार निभाती थीं जो पीड़ित महिलाओं पर आधारित होता था। वो कभी हीरोइन की बहन बनती तो कभी किसी अभिनेत्री की सहेली बनती थीं। नज़ीमा ने फिल्मों में साइड रोल कर इंडस्ट्री में खूब हलचल मचा दी थी।

Nazima

रेप की रानी के नाम मशहूर हुईं नजीमा

जब नजीमा 22 साल की थीं। तब फिल्म इंडस्ट्री में उनके चर्चे टॉप एक्ट्रेसेस से भी ज्यादा हुआ करते थे। बताया जाता है कि नजीमा ने बॉलीवुड में सबसे ज्यादा रेप सीन्स कर लाइमलाइट में आईं थीं। जिसकी वजह से इंडस्ट्री में वो 'रेप की रानी' के नाम से मशहूर हो गई थीं। नजीमा ने कई फिल्मों में कई दिग्गज अभिनेता की छोटी बहन बनकर भी खूब नाम कमाया था। बताया जाता है कि दर्शक फिल्मों में अभिनेत्रियों से ज्यादा नजीमा को देखना पसंद करते थे। हर तरफ उनकी ही चर्चा होनी शुरू हो गई थी।

Nazima

27 साल की उम्र में हुआ देहांत

बेहद ही कम उम्र में सफलता हासिल करने वाली एक्ट्रेस नजीमा का फिल्मी करियर काफी छोटा रहा। 27 साल की उम्र में नजीमा का देहांत हो गया। बताया जाता है कि एक्ट्रेस कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं। कैंसर की वजह से उनकी तबीयत लगातार खराब होती रही और एक दिन उन्होंने बीमारी के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको बता दें नजीमा ने 'आरजू', 'अप्रैल फूल', 'आये दिन बहार के', 'औरत', 'वही लड़की' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।



https://ift.tt/3j9CPmB

https://ift.tt/3sCQjuc

No comments