www.republicbharat.info

सेट से सामने आया सलमान खान का फर्स्ट लुक, 'टाइगर 3' में दिखाई देगा भाईजान का जबरदस्त अंदाज

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए रूस चले गए हैं। फिल्म में सलमान खान संग एक्ट्रेस कैटरीना कैफ दिखाई देंगी। शेड्यूल के अनुसार रूस में फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शनिवार को शूट करते हुए सलमान खान की सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें सलमान खान एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। 'टाइगर 3' के सेट से सलमान की तस्वीरें सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय की बातों से टूटा था सलमान खान के परिवार का दिल, गुस्से में सोहेल खान ने कर डाला था बड़ा खुलासा

5 देशों में होगी 'टाइगर 3' की शूटिंग

आपको बता दें रूस में ही 'टाइगर 3' की शूटिंग नहीं होगी, बल्कि तुर्की और ऑस्ट्रिया सहित कुल 5 देशों में फिल्म की शूटिंग को पूरा किया जाएगा। फिल्म निर्देशक कबीर खान हैं। इससे पहले कबीर खान फिल्म की सीरीज़ टाइगर जिंदा है, एक था टाइगर बना चुके हैं। फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। खबरों की मानें तो फिल्म साल 2022 में रिलीज़ की जाएगी।



https://ift.tt/3zm68IB

https://ift.tt/3kbnly0

No comments