सुहाना खान ने रक्षाबंधन पर भाई आर्यन और अबराम के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, दिखा जबरदस्त बॉन्ड
नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान और उनकी फैमिली लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। उनके तीनों बच्चे आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम आए दिन लाइमलाइट में बने रहते हैं। खासकर उनकी लाडली बेटी सुहाना। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाखों फॉलोअर्स हैं। ऐसे में वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। अब रक्षा बंधन के मौके पर उन्होंने अपने दोनों भाईयों के साथ तस्वीर शेयर की, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
रविवार को रक्षा बंधन के मौके पर पूरे देशभर में बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी बड़ी ही खूबसूरती के साथ इस त्यौहार को मनाया और सोशल मीडिया पर राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। ऐसे में भला सुहाना कैसे पीछे रह सकती थीं। हालांकि, उन्होंने राखी मनाते हुए फोटो पोस्ट नहीं की। क्योंकि इस वक्त वह न्यूयॉर्क में हैं। लेकिन उन्होंने आर्यन और अबराम के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह बड़े भाई आर्यन के साथ नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में उन्होंने अबराम को गले लगाया हुआ है। तीसरी तस्वीर में वह दोनों भाईयों के साथ नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें: लंबे वक्त बाद बिकिनी में नजर आईं सारा अली खान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें
https://ift.tt/2Wk7x3m
https://ift.tt/3ki7q0B
No comments