सलमान खान को राखी बांधना चाहती हैं राखी सावंत, बताई ये दिल छू लेने वाली वजह
नई दिल्ली। 22 अगस्त को देशभर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षा बंधन के त्योहार को लेकर बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन काफी एक्साइटेड हैं। रक्षा बंधन के त्योहार पर राखी ने एक अपनी एक इच्छा भी जाहिर की है। दरअसल, राखी चाहती है कि वो इस रक्षा बंधन पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को राखी बांधे। जिसके पीछे की राखी ने एक खास वजह बताई।
सलमान खान को बताया फरिश्ता
यही नहीं राखी सावंत और उनकी मां ने हाथ जोड़कर सलमान को मदद करने के लिए धन्यवाद कहा था। राखी सावंत ने कहा था कि 'जीजस ने सलमान खान को उनकी जिंदगी में एंजल बनाकर भेजा है। राखी ने बताया कि सलमान उनके मुश्किल वक्त में उनके साथ रहे और उनकी बहुत मदद की। राखी और उनकी मां ने सलमान और उनके पूरे परिवार को बहुत दुआएं भी दी थीं।'
यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant को आगे ना पढ़ा पाने की वजह से दुखी हैं उनकी मां, आर्थिक तंगी और गंदे इलाके में गुज़ारा बचपन
बिग बॉस 14 के बाद से मिला खूब फेम
आपको बता दें 'बिग बॉस 14' में राखी सावंत ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। दर्शकों ने राखी को शो में काफी पसंद किया था। जब से राखी शो से बाहर आईं हैं। तभी से उनके पास खूब सारा काम मिल रहा है। हाल ही में राखी सावंत के दो गाने रिलीज़ हुए हैं। जिन्हें लोगों ने खूब प्यार दिए।
https://ift.tt/3D6QAKG
https://ift.tt/381Qbeg
No comments