www.republicbharat.info

वर्जिनिटी खोने से लेकर, जेब में कंडोम रखने तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने किए चौंकाने वाले खुलासे

मुंबई। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े जोरदार खुलासे किए हैं। इनमेंं रणबीर कपूर का अपनी वर्जिनिटी खोने के बारे में, रणवीर सिंह के पर्स में कंडोम रखने के बारे में बात करना और शाहरुख खान के पोर्न स्टार बनने की इच्छा से लेकर कई राज हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

रणवीर सिंह

shocking_statement_ranveer_singh.png

एक्टर रणवीर सिंह ने डीएनए से बातचीत में एक बार खुलासा किया था कि वे हमेशा अपनी जेब में कंडोम लेकर चलते हैं। साथ ही उन्होंने अन्य पुरुषों को भी ऐसा ही करने की सलाह दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को संबंधों को लेकर हैल्दी बातचीत, चर्चा और शिक्षा को लेकर बात करनी चाहिए।

रणबीर कपूर

shocking_statement_ranbir_kapoor.png

जीक्यू से बातचीत में एक बार रणबीर कपूर ने कहा था कि उन्होंने महज 15 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खो दी थी। एक्टर ने यह भी बताया था कि उनका उस लड़की से रिलेशन बहुत लम्बा नहीं चला।

कल्कि कोचलिन

shocking_statement_kalki.png

एक्ट्रेस कल्कि कोचलीन ने ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे से बातचीत में कहा था कि उन्होंने महज 9 साल की उम्र में किसी को खुद से संबंध बनाने की अनुमति दी थी। हालांकि तब वह संबंध बनाने को लेकर कुछ नहीं समझती थींं। उनको कई वर्षों तक यह डर रहा कि उनकी मां को इस बारे में मालूम चलेगा तो क्या होगा।

यह भी पढ़ें : कंगना रनौत ने किया खुलासा, बताया मां ने लिया था एक दलित बच्ची को गोद, धूमधाम से की थी शादी

शाहरुख खान

shocking_statement_shahrukh_khan.png

एक कार्यक्रम में अभिनेता शाहरुख खान ने खुलासा किया था कि वे एक पोर्न स्टार बनना चाहते थे। जब उनसे इसकी प्रेरणा के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा था कि वे सिलवेस्टर स्टैलोन के फैन रहे हैं जो हॉलीवुड में आने से पहले पोर्न स्टार थे।

अनुराग कश्यप

shocking_statement_anugra_kashyap.png

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने कहा था कि उनका बचपन में यौन शोषण हुआ था। उनका शोषण करने वाला 22 साल का एक नौजवान था। अनुराग ने एक बातचीत में कहा था कि वे उस व्यक्ति से मिलना चाहते हैं। कई साल बाद वे उस व्यक्ति से मिले भी।

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने बताया Bedroom Secret, सुबह उठते ही निक जोनस करते हैं ये डिमांड

सिद्धार्थ मल्होत्रा

shocking_statement_sidharth_malhotra.png

फिल्मफेयर से एक इंटरव्यू में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा था कि वे दीपिका पादुकोण को फिल्म में किस करना चाहते हैं। सिद्धार्थ उस समय अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में आलिया को किस करने को लेकर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लिपलॉक टेक्नीकल होता है और एक समय बाद उन्हें बोरिंग महसूस हुआ।

संजय दत्त

shocking_statement_sanjay_dutt.png

संजय दत्त के बारे में कहा जाता है कि वे ड्रग्स के आदि थे। उनको इलाज के लिए विदेश भी जाना पड़ा था। इस बारे में खुद संजय ने भी खुलासा करते हुए माना था कि,'मैं सूंघने वाला नशा और गोलियां खाता था। मेरा इलाज शुरू होने से पहले, मैंने अपनी बॉडी में ड्रग्स भी इंजेक्ट किए थे।'



https://ift.tt/38bZwk5

https://ift.tt/3z1rKtf

No comments