बॉलीवुड की इन मशहूर अभिनेत्रियों ने होठों की सर्जरी कर बिगाड़ा खुद का चेहरा
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में बने रहने के लिए हर एक आर्टिस्ट को खूब मेहनत करनी पड़ती है। फिर चाहे वो मेहनत उनकी एक्टिंग पर की जाए या फिर खुद की फिटनेस पर की जाए। बॉलीवुड में बने रहना अभिनेत्रियों के लिए ज्यादा मुश्किल होता है। वैसे ही शादी और बच्चे हो जानें के बाद अधिकतर अभिनेत्रियों का करियर खत्म हो जाता है। ऐसे में एक-दूसरे से आगे जानी की होड़ में और इंडस्ट्री में बने रहने के लिए अभिनेत्रियां खुद पर कई तरह के एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। अक्सर अभिनेत्रियां खुद को खूबसूरत बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का भी सहारा लेती हैं। बॉलीवुड में कुछ एक्ट्रेसेस ने खूबसूरत देखने के लिए अपने होठों की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। जिसकी वजह से उनका पूरा चेहरा ही बिगड़ गया।
श्रीदेवी
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं। श्रीदेवी ने भी खुद के लुक को बदलने के लिए होठों की सर्जरी कराई थी। जो किसी से वजह से गलत हो गई थी। अक्सर मीडिया पर श्रीदेवी खुद कैमरों से बचाती हुईं दिखाई देती थीं। सर्जरी कराने कुछ समय बाद ही श्रीदेवी का निधन हो गया था।
अनुष्का शर्मा
'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में शानदार एंट्री करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी होठों की सर्जरी कराई है। फिल्म पीके में जब अनुष्का शर्मा दर्शकों के सामने बड़े पर्दे पर आईं तो उन्हें उनकी लिप सर्जरी की वजह से खूब खरी-खोटी सुनने को मिली। जिसके बाद अनुष्का ने फिर अपने होठो ंकी शेप बदलवा डाली।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने होठों की सर्जरी कराई है। यही नहीं प्रियंका ने अपने नाक भी सर्जरी कराई है। जिसके बाद से उनका लुक पूरी तरह से ही बदल गया है।
यह भी पढ़ें- जब स्टेज पर Priyanka Chopra की ड्रेस पर लगी टेप खुल गई थी, 'नमस्ते' पोज का तब लिया था सहारा
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का भी नाम इस लिस्ट शामिल है। जब कैटरीना फिल्म इंडस्ट्री में आई थीं। तब उनके होठ काफी पतले थे। जिसके बाद कैटरीना ने होठों की सर्जरी कर उनकी शेप बदल डाली। कैटरीना की पुरानी फिल्मों में उनके चेहरे पर आए इस बड़े बदलाव को आसानी से देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड विक्की कौशल को गले लगती नज़र आईं Katrina Kaif! फैंस ने सबूत के तौर पर शेयर की यह तस्वीर
आयशा टाकिया
एक्ट्रेस आयशा टाकिया अक्सर अपनी सर्जरी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वैसे आयशा टाकिया ने कई सारी सर्जरी कराई हैं। जिसकी वजह से उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो गया था, लेकिन जब आयशा टाकिया ने अपने होठों की सर्जरी कराई तो उनका चेहरा पूरा ही बदल गया। जिसकी वजह से आयशा टोकिया को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
https://ift.tt/3mtqeN4
https://ift.tt/3848rDQ
No comments