www.republicbharat.info

'पोन्नियिन सेलवन' के सेट से ऐश्वर्या राय की फोटो लीक, कांजीवरम साड़ी-हैवी ज्वैलरी में दिखीं महारानी की तरह

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की अपकमिंग मूवी 'पोन्नियिन सेलवन' से उनका लुक ऑनलाइन लीक हो गया है। इन दिनों एक्ट्रेस निर्देशक मणि रत्नम की इस मूवी की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'पोन्नियिन सेलवन' के सेट से लीक हुई इस तस्वीर में एक्ट्रेस कांजीवरम साड़ी और भारी भरकम ज्वैलरी में नजर आ रही हैं।

कांजीवरम साड़ी और ज्वैलरी से लिया महारानी का लुक
ऐश्वर्या राय की लीक हुई इस फोटो में वह एक प्लेटफॉर्म पर सिल्क साड़ी पहने खड़ी नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने नेकलेस, चूड़ियां, ईयररिंग, मांग टिका और अन्य आभूषण पहने हुए हैं। एक्ट्रेस के हाथ में एक हाथ पंखी भी नजर आ र ही है। उनका लुक महारानी की तरह नजर आ रहा है। फोटो में फिल्म की यूनिट के कुछ लोग आस-पास खड़े दिख रहे हैं। उनके पास ही एक बूम माइक भी दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें : ऐश्वर्या राय बच्चन की ये तस्वीरें हैं बेहद बोल्ड, खूबसूरती देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने

इस मूवी में ऐश्वर्या राय के अलावा तृषा, चियान विक्रम, जयम रवि, कार्ति, प्रकाश राज, जयराम, प्रभु, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धूलिपाला ओर अन्य कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक प्रसिद्ध गायक-संगीतकार ए आर रहमान तैयार कर रहे हैं।



https://ift.tt/3gvyKr8

https://ift.tt/3ms1N2J

No comments