आखिर क्यों काजोल से लेकर रणवीर सिंह तक बॉलीवुड के इन सेलेब्स को है अपने सरनेम से परहेज ? जाने वजह
बहुत पुराना डायलॉग है कि नाम में क्या रखा है, लेकिन सच तो यही है कि नाम से ही हमारी पहचान होती है।आज कई ऐसी हस्तियां हैं जिनका नाम ही उनका ब्रांड बन चुका है। कुछ हस्तियों का नाम लेते ही बच्चे से लेकर बुजुर्ग उन्हें पहचान जाते हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में भी कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने नाम से या तो सरनेम हटा दिया है या फिर उसे बदला दिया है । अक्षय कुमार से लेकर गोविंदा तक ने अपने नाम में बदलाव किया है या तो पूरी तरह से नाम चेंज कर दिया है या ये अपने नाम के आगे सरनेम नहीं लगाते है। चलिए बताते हैं आपको कुछ ऐसे ही फिल्मी सितारों के बारे में...
रेख
अपनी सदाबाहर स्टाइल, अदाकारी और खूबसूरती के लिए पहचाने जाने वाली रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है। लोगों को उनका नाम याद रखने में परेशानी ना हो इसलिए रेखा ने अपने नाम को छोटा कर लिया था। रेखा ने अपने नाम के आगे कभी सरनेम नहीं लगाया। वे अपनी सुंदरता के लिए आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं और रेखा अपनी अदाकारी के चलते काफी मशहूर एक्ट्रेस रही हैं।
अक्षय कुमार
अपने एक्शन के लिए मशहूर बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार के असली नाम से शायद ही आप वाकिफ होंगे। अक्षय का असली नाम "राजीव हरी ओम भाटिया" है। इंडस्ट्री के लोगों के कहने पर उन्होंने और अपनी माचोमैन की इमेज के कारण उन्होंने अपना नाम बदल लिया था, ऐसा भी माना जाता है कि अक्षय को उनके नाम बदलने के बाद ही सफलता मिली थी।
https://ift.tt/3sD3ECL
https://ift.tt/3ycaeBs
No comments