www.republicbharat.info

Vishal bhardwaj ने अपनी नई फिल्म ‘कुत्ते’ की घोषणा, बेटे आसमान निर्देशक पारी का करेंगे आगाज

नई दिल्ली। फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने सोमवार को अपनी नई फिल्म ‘कुत्ते’ की घोषणा की, जिसमें वे अपने बेटे आसमान भारद्वाज को निर्देशन की दुनिया में उतार रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, के साथ नसीरूद्दीन शाह,कोंकणा सेन, तब्बू, राधिका मदान, कुमुद मिश्रा और शार्दुल भारद्वाज जैसा कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म निर्माता लव रंजन के सहयोग से निर्मित होने वाली इस फिल्म में विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज भी निर्देशन से अपने करियर की शुरूआत करने जा रहे है। इस फिल्म का निर्देशन आसमान, लव रंजन के साथ रहकर करेंगे।

यह भी पढ़ें:- Mandakini से लेकर Zeenat Aman तक ये हैं बॉलीवुड की असल बोल्ड बालाएं, किसी ने दिए नहाते हुए सीन्स तो किसी ने पहनी बिकिनी

दिग्गज कलाकारों से भरी है फिल्म-

मल्टीस्टारर फिल्म कुत्ते में दिग्गज कलाकारों को रखा गया है। जिनमें अभिनेता अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और फिल्म ईब आले ऊ में जबरदस्त अभिनय करने वाले एक्टर शार्दुल भारद्वाज मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर विशाल भारद्वाज ने कहा,- "जहां मैंने अपने पूरे कार्यकाल में नसीर साहब, राधिका, तब्बू, कोंकणा के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम किया है वहीं आसमान ने उन सभी को एक ही फिल्म में लाकर एक बड़ा काम किया है अब हम दर्शकों को बड़े पर्दे पर इस रोमांचक थ्रिलर को देखने का ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते।" फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू होगी और अगले साल 2022 की शुरुआत में रिलीज की जा सकती है।



https://ift.tt/2WmQj5q

https://ift.tt/3sI1MsC

No comments