www.republicbharat.info

जब बॉलीवुड अभिनेत्रियां हुईं प्रेग्नेंट, किसी ने पानी के अंदर तो किसी ने योग कर कराया दिलचस्प फोटोशूट

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने खास अंदाज के लिए जानी जाती है। उनकी हर अदा के लोग दीवाने हो जाते हैं। अभिनेत्रियां जो भी करती हैं वो उनका स्टाइल बन जाता है। एक्ट्रेसेस का ग्लैमरस अंदाज उनकी प्रेग्नेंसी में देखने को मिलता है। कुछ समय से एक अलग ही तरह का ट्रेंड शुरु हो गया है। जब भी कोई अभिनेत्री मां बनती है। वो एक फोटोशूट करवाती हैं। जिसमें उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। बॉलीवुड में हाल ही में कई अभिनेत्रियों ने बच्चों को जन्म दिया है, लेकिन इससे पहले वो अपने फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में आ चुकी हैं।

kareena.jpg

करीना कपूर खान

हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बेटे जहांगीर अली खान को जन्म दिया है। करीना अपनी प्रेग्नेंसी में काफी स्वस्थ रही हैं। उन्होंने अपनी दोनों ही प्रेग्नेंसी को खूब एन्जॉय किया है। जहां पहली प्रेग्नेंसी में करीना का कफ्तान लुक वायरल हुआ था। वहीं इस बार प्रेग्नेंसी में योग करते हुए करीना के फोटोशूट ने सबका दिल जीत लिया। जहांगीर के जन्म से पहले बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए करीना ने योग फोटोशूट कराया था। जिसमें आसान करते हुए करीना बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही थीं। करीना के चेहरे पर भी खूब ग्लो देखने को मिल रहा है।

sameera_reddy.jpg

समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी का नाम भी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं। जिन्होंने प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में पानी के अंदर फोटोशूट कराकर सभी को हैरान कर दिया था। अंडरवाटर में समीरा ने बिकनी पहने एक से बढ़कर एक पोज दिए थे। इस फोटोशूट में समीरा काफी स्टनिंग लग रही थीं।

यह भी पढ़ें- यह हॉट एक्ट्रेस बॉलीवुड में रही फ्लॉप, अब करती यह यह काम, विजय माल्या से खास कनेक्शन

anushka_sharma.jpg

अनुष्का शर्मा

प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी फोटोशूट करवाया था। अनुष्का ने वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। मैगजीन के फ्रंट पेज के लिए अनुष्का ने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए खूब पोज दिए थे। इन तस्वीरों के लिए अनुष्का ने बड़े और ढीले-ढाले कपड़ों का लुक कैरी किया था। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।

lisa.jpg

लीजा हेडन

एक्ट्रेस लीजा हेडन अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में लीजा हेडन ने अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है। तीसरे बच्चे के जन्म से पहले लीजा हेडन ने बीच किनारे एक फोटोशूट करवाया था। बीच के पास बैठकर बेबी के साथ लीजा ने अपने दोनों बच्चों के साथ बिकनी में फोटोशूट करवाया था। फोटो में लीजा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुईं दिखाई दी थीं।

celina_jaitley.jpg

यह भी पढ़ें- दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान सेलिना ने देखी थी एक साथ तीन मौतें, पिता की मौत ने छीन ली थीं चलने की क्षमता

सलीना जेटली

एक्ट्रेस सलीना जेटली अपनी बोल्डनस की वजह से जानी जाती थीं। बेशक आज सलीना फिल्मी दुनिया से दूर हो चुकी हैं, लेकिन उनकी हॉटनेस और बोल्डनेस आज भी बरकरार है। हाल ही सलीना जेटली प्रेग्नेंट हुई थीं। उन्होंने बाथटब में लेटे हुए अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट कराया था। सलीना का ये फोटोशूट काफी वायरल हुआ था।

 

 

 



https://ift.tt/3AqCD8P

https://ift.tt/2XugB73

No comments