www.republicbharat.info

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की एक वीडियो से खुली थी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की पोल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ को लेकर काफी वक्त से खबर आ रही है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ में देखा जाता है। कई बार विक्की को कटरीना के घर के बाहर भी स्पॉट किया गया है। हालांकि, दोनों ने अपने इस रिश्ते को लेकर कभी कुछ नहीं कहा है। दोनों मीडिया से भी कई बार बचते देखे गए हैं। लेकिन अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि ये सच है कि दोनों डेट कर रहे हैं। इसके बाद कुछ वक्त पहले दोनों की सगाई की खबरें भी उड़ी थीं, जिन्हें महज अफवाह बताया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विक्की और कटरीना की डेटिंग की खबरें प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की एक वीडियो वायरल होने के बाद उड़ी थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों कटरीना कैफ रूस में अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर ३ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान लीड रोल में हैं। इसके अलावा, वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। साथ ही, वह ईशान खट्टर व सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म फोन भूत में दिखाई देंगी। वहीं, विक्की कौशल भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।



https://ift.tt/3kl3qOo

https://ift.tt/3tOxO6E

No comments