www.republicbharat.info

खुद को फिट रखने के कटरीना कैफ जिम में करती हैं खूब मेहनत, हार्डकोर वर्कआउट देख छूट जाएंगे पसीने

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। कटरीना इन दिनों फिल्म की शूटिंग के लिए सलमान खान संग रूस में हैं। फिल्म में बेहतरीन दिखाई देने के लिए कटरीना कैफ काफी मेहनत कर रही है। इसका सबूत उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ ने एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो जिम में एक्सरसाइज करती हुई दिखाई दे रही हैं। कटरीना का ये वीडियो देख आपको को इस बात पर यकीन हो जाएगा कि एक्ट्रेस खुद को मिंटेन रखने के लिए कितनी मेहनत करती है।

यह भी पढ़ें- रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड विक्की कौशल को गले लगती नज़र आईं Katrina Kaif! फैंस ने सबूत के तौर पर शेयर की यह तस्वीर

विक्की कौशल संग अफेयर की आई खबरें

आपको बता दें वैसे कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में है हीं, लेकिन इन दिनों वो एक्टर विक्की कौशल संग रिलेशनशिप को लेकर भी खबरों में छाईं हुई हैं। हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि कटरीना और विक्की ने चोरी छुपे सगाई कर ली है। जिसके बाद से इन खबरों को महज अफवाह ही बताया गया था।



https://ift.tt/3lAOHhJ

https://ift.tt/3zoaLRr

No comments