www.republicbharat.info

जब मारने के लिए इस एक्ट्रेस के पीछे दौड़ पड़े थे संजय दत्त, इन बड़े स्टार्स को भी की थी मारने ने की कोशिश

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) की जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं है। संजू बाबा कभी ड्रग्स, कभी खतरनाक हथियारों को छिपाने या कभी अन्य कलाकारों से झगड़ने को लेकर विवादों में रहे हैं। उनकी इस तरह की जिंदगी को देखते हुए 'संजू' फिल्म बनाई गई थी, जो दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म में संजय दत्त के जीवन से जुड़े कई खुलासे किए गए थे। आज हम आपको उनसे जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुना रहे हैं। जो शायद ही आपने कभी सुना होगा। इस किस्से में संजय दत्त गुस्से में एक्ट्रेस के पीछे चाकू लेकर दौड़ पड़े थे। जानिए आगे क्या हुआ था।

sanjay-dutt5.jpg

अक्सर संजय दत्त का झगड़ा होता था

ऐसा कोई नशा नहीं था, जो संजय दत्त ने अपने जीवन में न किया हो। एक समय तो ऐसा था जब वो पूरे दिन नशे में रहते थे। जिसके चलते उनका अपने ही साथी कलाकारों से अक्सर झगड़ा हो जाता था। जिसमें संजय दत्त का पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ झगड़े का किस्सा मशहूर हो गया।

sanjay-dutt1_1.jpg

पद्मिनी कोल्हापुरी पर आ गया गुस्सा

संजय दत्त और मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे। उस दौरान भी संजू सेट पर अक्सर नशे में ही रहते थे। एक दिन संजू को पद्मिनी की किसी बात पर अचानक से गुस्सा आ गया। जिसके बाद वो उनके पीछे चाकू लेकर दौड़ पड़े थे।

sanjay-dutt7.jpg

बेहद डर गई थीं पद्मिनी कोल्हापुरी

पद्मिनी संजू के हाथ में चाकू देखकर बेहद डर गई थीं और खुद को बचाने के लिए चिल्लाने लगीं। पहले तो सेट पर किसी को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन संजू के हाथ में चाकू देखकर सब उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। इसके बाद किसी तरह से संजय को लोगों ने काबू पाया।

sanjay-dutt6.jpg

सुनील दत्त ने इलाज के लिए भेजा जर्मनी

जब ये बात संजय दत्त के पिता अभिनेता सुनील दत्त को मिली, तो वो भी चौंक गए थे। उन्होंने इस बात को गंभीरता से लेते हुए संजू को जर्मनी में इलाज के लिए भेज दिया था। इस घटना के बाद पूरे सेट सहित फिल्म का क्रू भी हैरान था।

sanjay-dutt3.jpg

राजेश खन्ना-शाहरुख खान को भी मारने की कोशिश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि संजय दत्त पद्मिनी कोल्हापुरी के अलावा राजेश खन्ना और शाहरुख खान को भी मारने के लिए उनके पीछे दौड़ चुके थे। जिसके चलते वो एक समय पर बॉलीवुड के सबसे बड़े खलनायक बन गए थे। उनको लेकर बॉलीवुड में लोग अलग अलग बातें करने लगे थे।

sanjay-dutt2.jpg

https://ift.tt/3zoigYK

https://ift.tt/3nPe1mQ

No comments