www.republicbharat.info

आलिया भट्ट ने स्विमसूट में शेयर की कातिलाना तस्वीर, बिकनी में दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने दोस्तों के कितने करीब है ये बात तो सब जानते हैं। आलिया भट्ट को अपने दोस्तों संग ट्रिप पर और उनकी शादियों में खूब मस्ती करते हुए देखा गया है। आलिया भट्ट की करीबी दोस्त की बात करें तो वो आकांक्षा रंजन कपूर हैं। आकांक्षा रंजन कपूर आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड हैं। आज आलिया की बेस्ट फ्रेंड का जन्मदिन है। इस खास मौके पर आलिया ने खास अंदाज में आकांक्षा को जन्मदिन की बधाई दी है। कुछ समय पहले ही आलिया ने आकांक्षा संग एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों ही बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

यह भी पढ़ें- हाथों में मेहंदी लगाए वीना नागड़ा संग वायरल हुई Alia Bhatt की तस्वीर, दुल्हन के अवतार में लग रही हैं बेहद खूबसूरत

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्में

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी। इस फिल्म में पहली बार दर्शकों को रणबीर और आलिया की जोड़ी साथ में देखने को मिलेगी। इसी के साथ अलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी', करण जौहर की 'तख्त' और एसएस राजामौली की 'आरआरआर' और शाहरुख खान की 'डार्लिंग' में काम करती दिखाई देंगी।



https://ift.tt/3CrZe5I

https://ift.tt/39izY56

No comments