www.republicbharat.info

जब धर्मेंद्र ने पहली बार हेमा मालिनी को देखकर शशि कपूर से कही थी ये बात, सुनकर शरमा गई थीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली: Dharmendra and Hema Malini First Meeting: धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) का प्यार किसी से छुपा हुआ नहीं है। आज सालो बाद भी दोनों का प्यार बरकरार है। इन दोनों की जोड़ी एक ऐसी जोड़ी है जो ऑन और ऑफ स्क्रीन बेमिसाल रही। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के प्यार के किस्से लोग बड़े मन से पढ़ते और सुनते हैं। ऐसे में आज हम आपको दोनों की पहली मुलाकात का किस्सा सुना रहे हैं। जिसमें धर्मेंद्र ने हेमा मालनी को पहली बार देखकर शशि कपूर से कुछ बात कही थी, जिसे सुनकर हेमा मालिनी शरमा गई थीं। आइये जानते हैं आगे की कहानी।

hema_dharmendra.jpg

हेमा मालिनी की बायोग्राफी में जिक्र

दरअसल इस किस्से का जिक्र हेमा मालिनी की बायोग्राफी- Hema Malini: Beyond the Dream Girl, में हुआ है। जिसके अनुसार जब धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की पहली मुलाकात हुई, उस समय हेमा मालिनी की केवल एक ही फिल्म रिलीज हुई थी। जिसके कारण उन्हें सलाह दी गई कि उन्हें प्रीमियर्स पर जाना चाहिए ताकि लोग उन्हें पहचाने। इसके बाद उनकी मां ने उन्हें कांजीवरम साड़ी, आंखों में काजल और बालों में गजरा लगाकर तैयार किया और प्रीमियर में भेजा।

hema_dharmendra4.jpg

जब धर्मेंद्र ने हेमा को पहली बार देखा

जब प्रामियर में फिल्म के इंटरवल में उन्हें स्टेज पर बुलाया गया। उस वक्त स्टेज पर शशि कपूर और धर्मेंद्र दोनों मौजूद थे। जब धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को पहली बार देखा, तो देखते ही धीरे से शशि कपूर को पंजाबी में कहा – कुड़ी बड़ी चंगी है। ये बात हेमा मालिनी ने सुन ली लेकिन जताया नहीं। इसके बाद जब हेमा मालिनी को इंटरड्यूस किया गया तो वो धर्मेंद्र के साथ स्टेज शेयर करते हुए शरमा रही थीं।

hema_dharmendra5.jpg

पहली मुलाकात बन गई जिंदगी का सफर

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की इस पहली मुलाकात के बाद दोनों ने कई फिल्मो में साथ काम किया। इसके बाद ऑन स्क्रीन प्यार कब रीयल प्यार में बदल गया किसी को पता नहीं चला। उनकी आखिरकार दोनों ने 1980 में शादी कर ली और अपनी पहली मुलाकत को जिंदगी भर का साथ बना दिया।



https://ift.tt/39iHIUH

https://ift.tt/3tQGoC9

No comments