www.republicbharat.info

सलमान खान से मारपीट से लेकर बी-ग्रेड फिल्म इन विवादों में रहा कटरीना का नाम

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने नौ दिसंबर को सात फेरे ले लिए और एक-दूसरे के हमसफर बन गए। दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर सिक्स सेंसेज फोर्ट में शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर कपल को शादी की मुबारकबाद दी है। बॉलीवुड स्टार्स और कंट्रोवर्सीज का तो हमेशा से ही चोली-दामन का साथ रहा है। अब कोई इतना बड़ा स्टार हो जाए और उसके साथ कोई विवाद ना हो तो बात भी हजम नहीं होती है। अब कैटरीना कैफ को ही ले लीजिए। इनके साथ भी कोई कम विवाद नहीं जुड़े हैं। हालांकि करियर का ग्राफ ऊपर जाते-जाते अब कैटरीना ने खुद को शांत रखना सीख लिया है लेकिन इससे पहले वो कई बार अपनी हरकतों की वजह से हेडलाइन्स बन चुकी हैं। अब चाहें कैटरीना का सलमान के साथ रिश्ता हो या सोनम कपूर के साथ हुई बयानबाजी, शाहरुख के साथ किसिंग सीन वाला विवाद हो या बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेसेस के साथ कैट फाइट। ये सारी चीजें कैटरीना से हमेशा ही जुड़ी रही हैं और जग-जाहिर भी हैं। वैसे तो कैटरीना अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ बोलती नहीं हैं लेकिन अब इस पब्लिक का क्या किया जाए। ये तो सब जानती है। सलमान हों या रणबीर। कैटरीना का इश्क छिपाए नहीं छिपा। वैसे बात यहीं पर नहीं खत्म होती है। इस पैकेज के जरिए हम आपको कैटरीना के करियर की हर एक कंट्रोवर्सी के बारे में बताएंगे।

salman_kat.jpg

सलमान खान के हाथों घरेलू हिंसा

सुपरस्टार सलमान खान के साथ कैटरिना कैफ का नाम हमेशा जुड़ता आयआ हैं। अभिनेत्री कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ कई बर्षो तक रिश्ते में रही हैं इस दौरान सलमान ने कैटरीना के साथ कई बार मारपीट की। एक बार तो सलमान ने अभिनेत्री को उनके कपड़ों को लेकर सबके सामने भी डांटा था।

अपने करियर की शुरुआत में बी-ग्रेड फिल्म बूम

कैटरीना कैफ ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत बी-ग्रेड फिल्मों से की थी। उनकी पहली फिल्म बूम में उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए थे। गुलशन ग्रोवर के साथ कैटरीना कैफ का वीडियो खूब वायरल हुआ भी हुआ था।

यह भी पढ़ें- जब बबल गम के लिए इस एक्ट्रेस से भिड़ गए थे सलमान खान

619f2bc34eb4e.jpg

शाहरुख खान-सलमान खान विवाद

कैटरीना के 27 वें जन्मदिन की पार्टी में, सलमान और शाहरुख के बीच जमकर विवाद हुआ था। और करन- अर्जुन के इस विवाद ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी। सलमान और शाहरुख के बीच यह दरार खत्म होने में सालों बीत गए थे।

रणबीर कपूर के साथ तीखा ब्रेकअप

तकरीबन 6 साल रणबार के साथ रिश्ते में रहने के बाद कैटरीना का ब्रेकअप हो गया था। शादी की चर्चाओं के दौर में, कैटरीना कैफ और रणबीर अलग हो गए थे। और इससे कैटरीना लाइम लाइट में रही थी।

यह भी पढ़ें- जब राज कुमार की शान के लिए शर्मिला टैगोर को करना पड़ा था यह काम, दी थी बड़ी कुर्बानी



https://ift.tt/3EFtIm2

https://ift.tt/3IEod9O

No comments