www.republicbharat.info

...इस स्टार का बेटा होगा बॉलीवुड का दूसरा सुपरस्टार

नई दिल्ली: ये तो सब जानते हैं कि करिश्माई एक्टर राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे और उनके जैसी लोकप्रियता आज तक किसी भी स्टार को हासिल नहीं हुई है। राजेश खन्ना के जाने के बाद आज भी उनके जैसा इंडस्ट्री को दूसरा सुपरस्टार नहीं मिला है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कौन होगा बॉलीवुड का दूसरा सुपरस्टार।

पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के अनुसार

दरअसल इस बारे में खुद पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने बताया था। उन्होंने एक बार लेहरन नामक मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजेश खन्ना इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उनसे कई सवाल जबाव किए गए थे। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि उनके बाद इंडस्ट्री का दूसरा सुपरस्टार कौन होगा। उन्होंने जो जबाव दिया उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। राजेश खन्ना ने किसी और का नहीं बल्कि, अपनी बेटी ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार के बेटे, अपने नवासे आरव का ही नाम लिया था।

आपको बता दें कि राजेश खन्ना ऐसे ही पहले सुपरस्टार नहीं थे, उनके पीछे लड़कियां पागल हुआ करती थीं। लोग उनकी फिल्मों में खो जाते थे। लोगों को ऐसा लगता था जैसे वो कुछ भी कर रहे हैं सिर्फ उनके लिए कर रहे हैं। सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपने स्टारडम को जितना जीया था। हालांकि आखिरी दिनों में वो उतने ही अकेले पड़ गए थे। इसके बाद 18 जुलाई 2012 को बॉलीवुड के आसमान से एक स्टार हमेशा के लिए टूट गया था।

यह भी पढ़ें: जब वाइफ संग इस एक्टर ने दूरबीन से देखी थी ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन की ग्रैंड वेडिंग



https://ift.tt/3rLgdxE

https://ift.tt/33gswb2

No comments