कियारा आडवाणी ने गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की जमकर की तारीफ, बोलीं- वो वर्ल्ड क्रश बन गए हैं
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में गोल्ड मेडल जीतकर नीरज चोपड़ा ने सभी भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। यही वजह है कि वह जब से टोक्यो से वापस लौटे हैं तो एक भी दिन उन्हें आराम करने का मौका नहीं मिला है। क्योंकि आए दिन उनके सम्मान में कोई न कोई प्रोगाम किया जा रहा है। नीरज चोपड़ा इस वक्त देशभर में छाए हुए हैं। हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है। लड़कियां भी उनकी दीवानी हुई जा रही हैं। इतना ही नहीं, बॉलीवुड में भी कई सेलेब्स उनकी जमकर तारीफ कर चुके हैं। अब एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने उन्हें दुनिया का क्रश बता दिया है।
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘शेरशाह’ कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है। कैप्टन विक्रम बत्रा लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। लेकिन उन्होंने पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ा दिए थे। इसके लिए उन्होंने मरणोपरांत सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा गया। फिल्म में सिद्धार्थ ने विक्रम बत्रा का रोल निभाया है। वहीं, कियारा आडवाणी ने उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा का रोल निभाया। डिंपल चीमा ने विक्रम बत्रा की शहादत के बाद कभी शादी नहीं की और आज तक वह गर्व से उनकी विधवा के रूप में जी रही हैं।
https://ift.tt/3k9BN9K
https://ift.tt/381oGBJ
No comments