www.republicbharat.info

करीना कपूर के दूसरे बेटे के जन्म को हुए छह महीने, लेकिन सास शर्मिला टैगोर ने अभी तक नहीं की मुलाकात

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर खान आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिल्मों से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा बटोरती हैं। हाल ही में करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी बुक 'प्रेग्नेंसी बाइबल' लॉन्च की थी। इस किताब में उन्होंने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी का अनुभव शेयर किया है कि उन्होंने किस तरह की दिक्कतों का सामना किया। इसके साथ ही, बुक से खुलासा हुआ है कि उनके दूसरे बेटे का नाम जहांगीर रखा गया है। जिस पर काफी बवाल भी हुआ। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जहांगी के जन्म के छह महीने पूरे हो गए हैं लेकिन करीना की सास शर्मिला टैगोर अभी तक उससे मिली नहीं हैं।

इस दौरान शर्मिला टैगोर वीडियो कॉल के जरिए परिवार से जुड़ी रहती हैं। वहीं, इन दिनों करीना कपूर और सैफ अली खान दोनों बच्चों के साथ मालदीव वेकेशन पर गए हुए हैं। यहीं, उन्होंने सैफ का 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। मालदीव से बेबो ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिसमें वह पूरे परिवार के साथ चिल करती नजर आ रही हैं। इसमें उनके छोटे बेटे जेह की भी झलक देखने को मिल रही है। अपनी किताब में करीना ने खुलासा किया है कि उनके बड़े बेटे तैमूर सैफ अली खान तरह दिखते हैं जबकि जेह उनकी तरह हैं।



https://ift.tt/3y7ffeH

https://ift.tt/2WdmlRR

No comments