www.republicbharat.info

कॉलेज में इस लड़की को बेइंतहा प्यार करते थे रणवीर सिंह, आदित्य रॉय कपूर पर लगाया गर्लफ्रेंड छीनने का आरोप

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी कॉलेज लाइफ में एक लड़की से प्यार करते थे। उन्होंने इस जूनियर कॉलेज फ्रेंड से करीब चार-पांच साल तक रिलेशन में रहे। एक्टर ने नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' में खुलासा किया था कि एक्टर आदित्य रॉय कपूर की वजह से उनका ब्रेकअप हो गया। इस आरोप को आदित्य ने भी जवाब दिया था।

'आदित्य के कारण ब्रेकअप कर लिया'
रणवीर सिंह ने साल 2017 में नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा 2' में बताया था कि,'वह जूनियर कॉलेज की हर लड़की के लिए फेंटेसी की तरह था और जिस लड़की को लेकर मैं सीरियरस था, वह अब शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। मैं उसे बहुत पसंद करता था, मैं उसे लेकर पागल था। करीब 4-5 साल मैं उसे लेकर पागल था। इसके बाद उसने मुझसे ब्रेकअप कर लिया। ऐसा उसने एक आदित्य रॉय कपूर के कारण मुझसे ब्रेकअप कर लिया।'

यह भी पढ़ें : रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के लिपलॉक किस को देख सभी लोगों के उड़े होश, देखें वीडियो

गौरतलब है कि रणवीर अब दीपिका पादुकोण के साथ हैप्पी मैरिज लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। दोनों को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रामलीला, रास-लीला' के दौरान प्यार हुआ। दोनों ने भंसाली की एक और फिल्म 'बाजीराव मस्तानी और पद्मावत' में साथ काम किया था। और 14 नवंबर, 2018 को इटली में दोनों ने शादी की।



https://ift.tt/3B4vNWp

https://ift.tt/3ylkJTj

No comments