www.republicbharat.info

मेज के नीचे घुस टीचर की टांगें घूरते थे रणबीर कपूर, शिकायत पर मां नीतू सिंह को बुलवाया गया था स्कूल में

मुुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर बचपन में शरारती थे और स्कूल में आखिरी के तीन स्टूडेंट्स में आया करते थे। एक बार एक इंटरव्यू में रणबीर से जब पूछा गया कि क्या वे स्कूल टीचर की स्कर्ट उठाकर देखते पकड़े गए, तो एक्टर ने जवाब में बताया कि वे ऐसा नहीं करते थे। बल्कि अपनी एक स्कर्ट पहनकर आने वाली टीचर की टांगे घूरने के लिए मेज के नीचे हो जाया करते थे। आइए जानते हैं क्या है ये रोचक किस्सा-


घूरते थे टीचर की टांगें
साल 2017 में रणबीर कपूर, रजत शर्मा के शो 'आपकी अदालत' में पहुंचे थे। इस दौरान एंकर ने अभिनेता से कहा कि उन पर आरोप है कि वे स्कूल के दिनों में अपनी एक टीचर की स्कर्ट उंची कर देखते पकड़े गए थे। रणबीर ने इस आरोप को गलत बताते हुए कहा कि ऐसा नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि उनके स्कूल में अधिकतर टीचर्स साड़ी पहन के आती थीं। केवल एक टीचर थीं जो स्कर्ट पहने के आया करती थीं। वह उनकी अंग्रेजी की टीचर थीं। वे और उनका एक फ्रेंड अपनी टीचर की टांगे देखने के लिए मेज के नीचे झुक जाया करते थे और टीचर की टांगे घूरते थे। एक्टर के अनुसार, उस समय वे महज 8 साल के थे और सेकंड ग्रेड में थे।

यह भी पढ़ें : रणबीर कपूर ने जिंदगी में माधुरी दीक्षित को किया था अपना पहला KISS, सुनाया मजेदार किस्सा

टीचर ने स्कूल में बुला लिया मां को
रणबीर के अनुसार, इस घटना की वजह से उन्हें और उनकी मां को बहुत शर्मिंदगी उठानी पड़ी। अपनी सफाई में उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा। सिर्फ सिर झुका कर वे वहां पर खड़े रहे थे। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' आने को तैयार है। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। दूसरी तरफ, रणबीर-आलिया की शादी की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। कहा जा रहा है इस साल दिसंबर में उनकी शादी हो सकती है।



https://ift.tt/3mwgu53

https://ift.tt/3DcGAQr

No comments