www.republicbharat.info

क्यों इस लड़की के लिए अनिल कपूर को पीटने पहुंच गए थे सलमान खान

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। लोग भी दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। वहीं, इन दोनों के बीच आज अच्छी दोस्ती है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब इन दोनों के बीच में बहुत लड़ाई हुई थी। जिसके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं।

salman_anil2.jpg

ये बात साल 1987 की है। इस दौरान सलमान खान एक एक्टर बनने के लिए संघर्ष कर रहे थे। वहीं, अनिल कपूर अपनी 'हमला' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म का निर्देशन एन चंद्रा कर रहे थे और उनके साथ सहायक निर्देशक के तौर पर एक लड़की काम कर रही थी, जिसका नाम था शाहीन जाफरी। जो बॉलीवुड अभिनेता अशोक कुमार की सौतेली नातिन है। शाहीन जाफरी ने एक फिल्म में निर्माता-निर्देशक भट्ट को भी असिस्ट किया था। इसी दौरान अनिल कपूर ने पहली बार शाहीन को देखा था।

salman_anil4.jpg

वेबसाइट ‘आईएमडीबी’ के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर, शाहीन के साथ इश्कबाजी फरमाया करते थे। वहीं, शाहीन इस बात पर ध्यान ने देकर उसे अनदेखा कर देती थी। जब अनिल ने देखा कि उनकी इश्कबाजी का शाहीन पर कोई असर नहीं हो रहा है तो उन्होंने शाहीन के बारे में गलत अफवाह फैलाना शुरू कर दिया।

वहीं, उस समय शाहीन और सलमान खान रिलेशन में थे और एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सलमान खान अपने गुस्सैल स्वाभाव के लिए फेमस भी हैं। जैसे ही शाहीन ने अनिल की सारी बातें सलमान खान को आकर बताईं वैसे ही सलमान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

salman_shahin.jpg

सलमान खान गुस्से में सीधे फिल्म ‘हमला’ के सेट पर पहुंच गए। यहां अनिल कपूर अपनी कार में बैठने ही जा रहे थे कि सलमान उनके पास पहुंचे और उनका कॉलर पकड़ लिया और खूब चिल्लाना शुरू कर दिया। लेकिन सलमान खान के हाथ उठाने से पहले ही सेट पर मौजूद यूनिट के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और अनिल कपूर से दूर ले गए।

यह भी पढ़ें: महानायक अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म की फीस जानकर हैरान रह जाएंगे आप, खुद बिग बी भी रह गए थे शॉक्ड

इसके बाद जब ये बात मीडिया के सामने आई तो सलमान खान ने इसे पूरी से नकार दिया। लेकिन उन्होंने कहा था कि अनिल कपूर ने शाहीन के साथ बतमीजी की थी।



https://ift.tt/39YoHHz

https://ift.tt/39W8suy

No comments