www.republicbharat.info

कभी सोचा है! आखिर आमिर खान ने कभी एक्ट्रेस रेखा के साथ क्यों नहीं किया काम

नई दिल्ली: Why Aamir khan never worked with Rekha: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री रेखा ने बॉलीवुड की दुनिया में राज किया है। उस वक्त भी रेखा (Rekha) की शानदार एक्टिंग और अदाओं के फैंस दीवाने थे और आज भी हैं। पहले भी बॉलीवुड के बड़े-बड़ एक्टर्स उनके साथ काम करना चाहते थे और आज भी एक बार तो जरूर काम करना चाहते है, लेकिन आपने नोटिस किया हुआ होगा कि सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) कभी किसी फिल्म में रेखा के साथ नजर नहीं आए, उन्होंने कभी रेखा के साथ काम नहीं किया। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर आमिर खान ने आज तक रेखा के साथ काम क्यों नहीं किया।

aamir_rekha1.jpg

रेखा 70 और 90 के दशक में जहां सफलता के मुकाम पर दी। वहीं, उस वक्त आज के सुपरस्टार आमिर खान का जिक्र भी बॉलीवुड के पन्नों में नहीं था। लेकिन इसके बाद भी आमिर खान ने रेखा को काम करते हुए बड़े नजदीक से देखा था।

aamir_rekha2.jpg

दरअसल आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन के साथ रेखा ने एक फिल्म ‘लॉकेट’ में काम किया था। जब रेखा इस फिल्म के लिए काम कर रही थीं। तो वो अक्सर फिल्म के सेट पर शूटिंग के समय काफी देरी से आती थी। रेखा की इस लेट-लतीफी के चलते कई बार तो इस फिल्म को दोबारा शूट करना पड़ा था। इस फिल्म को लेकर रेखा काफी लापरवाह भी थी। जिसके कारण आमिर के पिता परेशान रहते थे।

aamir_rekha4.jpg

जिसका गलत असर आमिर खान पर पड़ा और शायद तभी आमिर ने ये तय कर लिया था कि वो रेखा के साथ कभी काम नहीं करेंगे और ऐसा हुआ भी। आमिर खान जब बॉलीवुड में कामयाब हुए, तब उन्होंने किसी भी फिल्म में रेखा के साथ काम नहीं किया। आमिर खान ने रेखा की वजह से अपने पिता की परेशानी के अनुभव को किसी के साथ नहीं शेयर किया। यही, वजह है कि रेखा और आमिर खान एक दूसरे से मिलते थे, बातचीत करते थे, मगर फिल्में कभी नहीं करते हैं।

aamir_rekha.jpg

आमिर खान की दंगल के स्क्रीनिंग के दौरान जब दोनों फोटोग्राफरों को पोज दे रहें थे, तब रेखा ने हाइट को लेकर आमिर का मजाक भी उड़ाया था। ऊपर फोटो में आप देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जब अभिषेक के लिए बोले शाहरुख खान, इनके बाप नहीं सिखा पाए तो मैं क्या सिखाऊंगा, देखने लायक था Big B का रिएक्शन



https://ift.tt/3ip73kH

https://ift.tt/2YaYuTF

No comments