दूसरे बच्चे के जन्म के बाद एक किस को तरसे नेहा धूपिया के पति अंगद, हॉस्पिटल से शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। पिछले काफी वक्त से वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। हाल ही में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद से हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। अब नेहा के पति अंगद बेदी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक किस के लिए तरसते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इससे पहले अंगद ने नेहा और अपनी रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि नेहा ने एक बेटे को जन्म दिया है। अंगद ने फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा, 'भगवान ने अपने आशीर्वाद के तौर पर हमें एक बेटे को दिया है। नेहा और बच्चा दोनों ठीक है। मेहर अपने बेबी का टाइटल अपने छोटे भाई को देने के लिए तैयार है। बेदी बॉय आ गया है। वाहेगुरु मेहर करे। नेहा धूपिया इस सफर में एक योद्धा बनने के लिए शुक्रिया। इसे हम चारों के लिए बेहद यादगार लम्हा बनाएं।' बता दें कि नेहा और अंगद की एक बेटी भी है, जिसका नाम मेहर है।
https://ift.tt/3a54YpM
https://ift.tt/3DgP3B1
No comments