www.republicbharat.info

अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपने मॉडलिंग के दिनों की फोटो- बोले- ऐसे दिनों में वापस आना बहुत अच्छा होगा

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहते हैं। अमिताभ लगातार अपनी पुरानी यादों को तजा करते हुए अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। जहां कुछ दिनों पहले उन्होंने छोटा बल्ला लिए हुए अपनी फोटो शेयर की थी। वहीं, अब अमिताभ बच्चन ने अपनी मॉडलिंग के दौर की फोटो शेयर की है। फोटो को फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति शो होस्ट करते नजर आ रहे हैं। उनका यह शो दिन व दिन जबरदस्त तरीके से लोगों की पसंद बनता जा रहा है। इसके अलावा हाल ही में उनकी फिल्म 'चेहरे' रिलीज हुई थी, जिसमें इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: जब राज कपूर की इस फिल्म का ऑफर सुनकर, चुपके से स्टूडियो से भाग गईं थी हेमा मालिनी

वहीं, अमिताभ की 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र', 'बटरफ्लाई', 'मेडे', 'गुडबाय' और नाग अश्विन आने वाली फिल्में है। इस तरह अमिताभ बच्चन के पास काम की कोई कमी नहीं है, इन सभी फिल्मों में अमिताभ एक अलग किरदार में नजर आएंगे।



https://ift.tt/39X8OkM

https://ift.tt/3iIBFhB

No comments